फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Power Minister Piyush Goyal's press conference without electricity

यूपी: केंद्रीय मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस में ही गुल हो गई बिजली

Wed, 01 Mar 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
UP: Power Minister Piyush Goyal's press conference without electricity

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। पीयूष गोयल ने अंधेरे में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की फोटो ट्वीट कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि 'मैं मां गंगा की कसम खाता हूं कि "आज संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिजली गुल होना समाजवादी पार्टी सरकार के दावों की पोल खोलता है।

विज्ञापन


बिजली मंत्री ने कहा कि "मैं खुद के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं स्कूल या कॉलेज में बिजली कटौती से पीड़ित छात्रों के बारे में चिंतित हूं। मैं मरीजों और उन डॉक्टरों के बारे में परेशान हूं जो ऑपरेशन करते हैं। मैं उनके बारे में चिंतित हूं, मैं किसानों के बारे में चिंतित हूं। सीएम ने सैफई का ही विकास किया है। बिजली धार्मिक या जाति विभाजन के बिना मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


बीते साल मई में दिल्ली के शास्त्री भवन में भी गोयल को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब वह अपने मंत्रालय के कामकाज और उपलब्धियों पर मीडिया से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed