फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics Ravidas Jayanti Political crowds in election years silence in non-election years

UP Politics: रविदास जयंती...चुनावी साल में सियासी भीड़, गैर-चुनावी साल में सन्नाटा; जानें कब हुए सियासी दौरे

Sun, 01 Feb 2026 02:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 PM IST
सार

Varanasi News: रविदास जयंती के अवसर पर हर वर्ष नेताओं के दौरे हो रहे थे, क्योंकि चुनावी माहाैल चल रहा था। इस बार कोई बड़ा नेता नहीं आया, जबकि निमंत्रण सभी को गए हैं। चुनाव बीतते ही यह स्थल सियासी नक्शे से लगभग गायब हो जाता है।

विज्ञापन
UP Politics Ravidas Jayanti Political crowds in election years silence in non-election years
संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली पर माैजूद नेतागण। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ravidas Jayanti: सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली देश की राजनीति में दलित समाज की आस्था का बड़ा केंद्र रही है लेकिन पिछले ढाई दशकों का रिकॉर्ड बताता है कि यहां नेताओं की आहट अक्सर चुनावी वर्षों में ही सुनाई देती है। 

विज्ञापन


विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय दलों के नेता यहां मत्था टेकते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही यह स्थल सियासी नक्शे से लगभग गायब हो जाता है। सन 2022, जब उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव थे। तब सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर राजनीतिक जमावड़ा देखने को मिला। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह यहां पहुंचे। यह वही साल था, जब दलित मतदाता दोनों राज्यों में निर्णायक भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले ही वर्ष 2023 में, जब देश लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में प्रवेश कर चुका था, तब एक बार फिर बड़े नेताओं की मौजूदगी दर्ज हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। 

सीर गोवर्धनपुर में नेताओं के दौरे

  • 2008 : मुख्यमंत्री मायावती का दौरा
  • 2016, 2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • 2021 : अखिलेश यादव
  • 2022 : योगी आदित्यनाथ, मायावती, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, चन्नी, संजय सिंह
  • 2023 : धर्मेंद्र प्रधान, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी
  • 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed