फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics on Deoria kand MLA Pallavi Patel said Public is cheated in name of law and order in up

UP Politics: देवरिया कांड पर सियासत! विधायक पल्लवी पटेल बोलीं- कानून व्यवस्था के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है

Sun, 15 Oct 2023 08:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Oct 2023 08:50 PM IST
सार

अपना दल की नेता और सिराधू विधायक पल्लवी पटेल रविवार को वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने देवरिया कांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा। । आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि यह देश की दिशा बदलने वाला चुनाव होगा।

विज्ञापन
UP Politics on Deoria kand MLA Pallavi Patel said Public is cheated in name of law and order in up
वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक पल्लवी पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल की नेता और सिराधू विधायक पल्लवी पटेल ने रविवार को देवरिया कांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता को ठगा जा रहा है। सबसे अधिक दलित और पिछड़े शोषित हो रहे हैं। पल्लवी पटेल ने उक्त बातें वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर आशा विश्वास ट्रस्ट, किशोरी युवा मंच, मनरेगा मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित बालिका महोत्सव में कहीं।

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़कियां आज सुरक्षित नहीं हैं। गलती कोई कर रहा है लेकिन लड़कियों को घर से निकलने पर पाबंदी लगाई जा रही है।  वाराणसी पहुंची विधायक पल्लवी पटेल ने इस्राइल-फलस्तीन युद्ध पर कहा कि यह दो देशों के बीच नहीं बल्कि दो धर्मों के बीच युद्ध है। इसे उस नजरिए से देखना होगा।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि यह देश की दिशा बदलने वाला चुनाव है। सभी 28 संगठनों ने अपनी तैयारी की है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव इंडिया एलायंस लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ही विपक्षी एकता के सूत्रधार, ललन सिंह बोले- यूपी में सपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी जदयू

उन्होंने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि बिहार सरकार का कदम स्वागत योग्य है। इसके पूर्व किशोरियों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed