फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics BJP state president said Teaching A for Akhilesh D for Dimple is playing with future of children

UP Politics: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल सिखाना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

Sat, 02 Aug 2025 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:42 AM IST
सार

Varanasi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीएम मोदी की जनसभा में हिस्सा लेने के लिए बनारस पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर सियासी तंज किया। उन्होंने कहा कि सपा की पाठशाला में भी परिवार से आगे सोच नहीं बढ़ पाई है।

विज्ञापन
UP Politics BJP state president said Teaching A for Akhilesh D for Dimple is playing with future of children
प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को सहारनपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसमें बच्चों को ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल जैसे पाठ पढ़ाया जाना शिक्षा नहीं, समाजवादी ब्रेनवॉश है। उन्होंने इसे मासूम बच्चों की कोमल चेतना में राजनीतिक विष घोलने का षड्यंत्र बताया और कहा कि इस विकृत सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को काशी आए और पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जब शासन किया तब भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया और अब विपक्ष में रहते हुए भी बच्चों की शिक्षा को राजनीतिक रंग देने की ओछी कोशिश कर रही है। सपा की पाठशाला में भी परिवार से आगे सोच नहीं बढ़ पाई है। 
विज्ञापन


बच्चों को ए फॉर अब्दुल कलाम पढ़ाने की जगह ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल सिखाया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा को राजनीतिक विचारधारा थोपने का मंच नहीं बनने दिया जाएगा। सपा शासन में शिक्षा व्यवस्था नकल माफिया, जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत योगी आदित्यनाथ की सरकार में न सिर्फ शिक्षा की बुनियादी संरचना को मजबूती दी गई बल्कि डिजिटल शिक्षा, नई पाठ्यपुस्तकों और नकलविरोधी अभियानों के माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल मिला है।

मंच पर रहेंगे एक केंद्रीय मंत्री, दो डिप्टी सीएम, यूपी सरकार के चार मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
प्रधानमंत्री जनसभा में मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। 

उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और मेयर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, सुनील पटेल, टी राम, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed