फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police recruitment Examinee run away with question paper at azamgarh

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: आजमगढ़ में परीक्षार्थी कॉपी लेकर भागे, वाराणसी में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Tue, 19 Jun 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP police recruitment Examinee run away with question paper at azamgarh
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को आजमगढ़ और वाराणसी में ऐसे दो मामले आए जिससे हड़कंप मच गया। आजमगढ़ के सिधारी और शहर कोतवाली क्षेत्र में बनाए गए दो सेंटरों के चार परीक्षार्थी सोमवार को परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद अपनी कॉपी लेकर चले गए।

परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  सिधारी थाने में केस दर्ज कराने वाले चंडेश्वर डेंटल कॉलेज सिधारी परीक्षा केंद्र के डा. राजमती यादव प्रभारी हैं। इन्होंने अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाने के कादीपुर कटघर गांव निवासी संजय कुमार, शहर कोतवाली बस्ती के आवास विकास कालोनी के रहने वाले रणवीर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह और संतकबीरनगर जिले के महुली थाने के नटवाटडिय़ा गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र रामचंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जबकि विद्या इंटर कालेज हाफीजपुर के प्रभारी रामप्रकाश सिंह ने इलाहाबाद जिले के डोमनगंज थाने के 4वीं वाहिनी पीएसी के रहने वाले प्रदीप यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि आरोपी परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद  कापी जमा न करने की बजाय अपने साथ लेकर चले गए। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

वाराणसी में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, ऐसे पकड़ा गया

UP police recruitment Examinee run away with question paper at azamgarh
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सिगरा थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में एक साल्वर पकड़ा गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ  सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक मुकेश कुमार बक्सर (बिहार) के भदवर, बघेनगोला का रहने वाला है। वह प्रतापगढ़ के घुसरौली, भुआलपुर निवासी मंजीत कुमार पटेल की जगह परीक्षा दे रहा था।

तलाशी और बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान फोटो संदिग्ध लगने पर जांच की गई तो दूसरे की जगह परीक्षा देने की पुष्टि हुई। पकड़े गए आरोपी से देर शाम तक पूछताछ जारी थी। परीक्षा केंद्र प्रभारी की तहरीर पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी की जहरखुरानों ने जान ली

UP police recruitment Examinee run away with question paper at azamgarh
पुलिस भर्ती परीक्षा देने इलाहाबाद गए जिले के जमालपुर के खेमईबरी निवासी अनवर (22) सोमवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

 अनवर इलाहाबाद में पालीटेक्निक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ईद पर वह घर आया था। पुलिस भर्ती परीक्षा देने वह रविवार को इलाहाबाद गया था। सोमवार सुबह वह आटो से परीक्षा केंद्र जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक को अचेत अवस्था में पुलिस ने स्वरूप रानी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सोमवार शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार के लोगों की सूचना दी। परिवार के लोग इलाहाबाद पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed