फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police recruitment examination four munna bhai arrested in varanasi

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः वाराणसी में 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, 2 अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका लेकर भागे

Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
UP police recruitment examination four munna bhai arrested in varanasi
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कैंट स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को वाराणसी में चार मुन्ना भाई पकड़े गए। इसके साथ ही दो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर भाग निकले। चारों मुन्ना भाई सहित 12 के खिलाफ कैंट और रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉपी लेकर भागने वाले दो अभ्यर्थियों के खिलाफ रोहनिया थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जिले में 60 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोपियों के पास से चार फर्जी आधार कार्ड, तीन एटीएम, एक मोबाइल, सात हजार रुपया और प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं। गिरफ्त में आए आरोपियों से लखनऊ से आई टीम और एसटीएफ के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन


सीओ कैंट एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर नई बस्ती स्थित बैजनाथ सेवा संस्थान इंटर कॉलेज और शिवपुर के चांदमारी स्थित परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान चेकिंग में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए बिहार के रोहतास निवासी चंद्रशेखर यादव और भभुआ निवासी राहुल कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों से पूछताछ के आधार पर कैंट पुलिस इलाहाबाद जिले के सरायइनायत थाना के रिठैया फूलपुर निवासी रवि कुमार रजक, हंडिया थाना के जैतापुर निवासी हरेंद्र कुमार, मऊआइमा थाना के देवगलपुर गांव के उदय राज यादव, झूंसी थाना के ईसीपुर मालवा निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा और बिहार के भभुआ निवासी उपेंद्र कुमार व मुंगेर के रजनीश कुमार सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही है।

इसी तरह रोहनिया थाना अंतर्गत दरेखू स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में प्रयागराज जिले के प्रसादपुर निवासी अभ्यर्थी सुरेंद्र कुमार पटेल की जगह प्रतापगढ़ जिले के झिउरा का अमन कुमार परीक्षा देने जा रहा था।

अमन को पकड़ कर उसकी निशानदेही पर सुरेेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उधर, मनियारीपुर स्थित शिवम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए संतोष पांडेय और अमरनाथ पर उत्तर पुस्तिका लेकर भागने का आरोप है। दोनों के खिलाफ कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने रोहनिया थाने में तहरीर दी है।

ऑटो चालकों से की बदसलूकी, बसों में जबरदस्ती चढ़े

UP police recruitment examination four munna bhai arrested in varanasi

परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने शाम को शहर भर में जमकर मनमानी की। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो से उतरे कई अभ्यर्थी किराया नहीं दे रहे थे और मांगने पर ऑटो चालकों से गालीगलौज कर रहे थे। इसी तरह कई अभ्यर्थी रोडवेज की बसों को जबरन रुकवा कर उन पर चढ़े और रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की ओर गए। इस दौरान पैदल जा रहे अभ्यर्थियों का समूह चांदपुर, लहरतारा, बौलिया, सिगरा, पांडेयपुर और सारनाथ में रास्ते से गुजर रही युवतियों पर छींटाकशी भी कर रहा था। भर्ती परीक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था का और बुरा हाल रहा।

63469 अभ्यर्थी दोनों पाली में रहे उपस्थित

शुक्रवार की दोनों पाली में 80592 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, मगर 63469 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। इस दौरान कुछेक केंद्रों पर परीक्षा से पहले सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों ने सर्वर डाउन होने की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराया।

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते रही ट्रेनों में भीड़

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते कैंट सहित बनारस के सभी स्टेशनों में पर जबरदस्त भीड़ रही। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों को जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं नजर आई। जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकती इसमें घुसने और जगह पाने के लिए मारामारी शुरू हो जाती। बीच-बीच में छात्रों का शोर शराबा भी होता रहा। जनरल बोगी तो दूर आरक्षित बोगियों में भी लोग ठसा ठस भरे रहे। वहीं रेल प्रशासन को व्यवस्था में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं प्लेटफार्मों पर जबरदस्त भीड़ दिखी।

उपेंद्र और रजनीश हैं सरगना, परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मिलता पैसा

चंद्रशेखर और रोहित ने बताया कि उनकी सॉल्वर गैंग का सरगना उपेंद्र और रजनीश हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये और आने-जाने व ठहरने का खर्च दिया गया था। यदि लिखित परीक्षा में सफल हो जाते तो प्रति अभ्यर्थी डेढ़ लाख रुपये मिलते और शेष सरगना रख लेते। परीक्षा पास कराने का सौदा कितने में तय हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। गैंग के अन्य सदस्य लखनऊ और कानपुर भी परीक्षा देने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed