{"_id":"5b2fc6b84f1c1bf36e8b9b9a","slug":"up-police-dgp-notice-the-matter-of-rape-victim-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता को रात में थाने बुलाने पर डीजीपी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता को रात में थाने बुलाने पर डीजीपी ने लिया संज्ञान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए रात में वाराणसी के भेलूपुर थाने बुलाए जाने और दुर्व्यवहार के मामले का संज्ञान लेकर डीजीपी ने नाराजगी जताई है। वाराणसी पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को ताकीद की है कि दोबारा ऐसी शिकायत न आने पाए। उधर, आईजी रेंज ने मामले की रिपोर्ट तलब कर आरोपियों की कुर्की कराने का निर्देश दिया है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात एक महिला पुलिसकर्मी का फोन आया था। वह अपनी बेटी को लेकर भेलूपुर थाने पहुंची और रात में बुलाए जाने का कारण पूछा तो वहां मौजूद एक इंस्पेक्टर ने दुर्व्यवहार किया।
बेटी की बातों के अनुसार नहीं बल्कि अपने अनुसार बयान लिखा। साथ ही, आधी रात तक भेलूपुर थाने में बैठाए रखा। इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई है।
इस बारे में आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर समूचे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। भेलूपुर थाने के नए इंस्पेक्टर को कहा गया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी करें। गिरफ्तारी न हो पाए तो सभी की कुर्की कराएं।