फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up police DGP mukul goel visited Kashi varanasi with family worship in kashi vishwanath and many temples Sarnath police in alert mode

डीजीपी ने परिवार संग किया काशी भ्रमण: मंदिरों में नवाया शीश, सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, अलर्ट मोड में रही पुलिस

Sun, 30 Jan 2022 10:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jan 2022 10:01 PM IST
सार

डीजीपी मुकुल गोयल शनिवार रात परिवार के साथ निजी दौरे पर वाराणसी पहुंचे। रविवार को उन्होंने सारनाथ भ्रमण किया। इसके बाद कालभैरव, विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और रविदास मंदिर भी दर्शन करने गए।

विज्ञापन
up police DGP mukul goel visited Kashi varanasi with family worship in kashi vishwanath and many temples Sarnath police in alert mode
संकट मोचन मंदिर में परिवार के संग डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस के मुखिया मुकुल गोयल ने रविवार को परिवार संग काशी भ्रमण किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन और संकट मोचन मंदिर में शीश नवाया। इसके पूर्व परिवार संग उन्होंने सारनाथ भ्रमण कर पुरातात्विक खंडहर के बारे में जाना और मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा पाठ की।
विज्ञापन


शनिवार रात में ही निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए डीजीपी मुकुल गोयल को लेकर कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड में रही और रात में भी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की सतर्कता दिखी।
विज्ञापन


बाबा धाम में  सुरक्षा पर मंथन
डीजीपी मुकुल गोयल ने अधिक समय बाबा धाम में गुजारा। दर्शन पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण करने के बाद पुलिस अधिकारियों संग उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के प्रमुख बिंदुओं पर मंथन किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और बाहर परिसर में यातायात सुगम बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों से उन्होंने जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक किए गए प्रयास और आगामी योजनाओं को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग सारनाथ का किया भ्रमण

सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर परिसर में सुबह 11 बजे पहुंचे डीजीपी मुकुल गोयल का ठेला पटरी व्यवसायी रामचंद्र प्रजापति, राजेश ने अशोक का राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह देकर सम्मानित व स्वागत किया। खंडहर परिसर स्थित प्राचीन मूलगंध कुटी मंदिर व धमेख स्तूप भ्रमण करते हुए वीआईपी गेट से सीधे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे। लगभग 12 बजे पुलिस महानिदेशक का काफिला टीएफसी की ओर बढ़ा।

संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ

up police DGP mukul goel visited Kashi varanasi with family worship in kashi vishwanath and many temples Sarnath police in alert mode
गंगा घाट पर डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम संकट मोचन मंदिर दर्शन पूजन को पहुंचे डीजीपी ने 28 मिनट तक विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान महंत विशम्भर नाथ मिश्रा ने मंदिर का प्रसाद, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed