फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police Daroga Bharti 2021 Solver caught in varanasi big disclosure in police interrogation

वाराणसीः दरोगा भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, पुलिस की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Wed, 17 Nov 2021 07:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 07:29 PM IST
सार

दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान वाराणसी में एक केंद्र से पुलिस ने एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक टीम सॉल्वर के संपर्क में आने वाले वालों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन
UP Police Daroga Bharti 2021  Solver caught in varanasi  big disclosure in police interrogation
दरोगा भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने बुधवार को वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित केंद्र से गिरफ्तार किया। दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए बिहार के मधुबनी निवासी सॉल्वर से पुलिस और एनएसईआईटी के चीफ प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


वहीं मूल अभ्यर्थी और इस पूरे रैकेट के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती 2020-21 की ऑनलाइन परीक्षा इन दिनों चल रही है।
विज्ञापन


गोविंदपुर स्थित नंदनी इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर टेकभनोलाजी में सुबह नौ बजे की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी बृजेश कुमार अनुक्रमांक नंबर वीए 2425166942, आवेदन संख्या एसआईसीयूपी 0902501 के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा तो उसके फोटो और आधार से मेल नहीं खाया। शंका वश केंद्र प्रभारी ने अभ्यर्थी को गेट पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले मिले थे 10 हजार रुपए

इसके बाद एनएसईआईटी (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंफारमेशन टेक्नोलॉजी) के चीफ प्रॉक्टर, प्रभारी अधिकारी निरीक्षक रमेश यादव को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में अभ्यर्थी से पूछताछ शुरू हुई तो अभ्यर्थी ने फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक फर्जी अभ्यर्थी बिहार मधुबनी के लौकही थाना अंतर्गत थरुआही गांव का रहने वाला सिकेंद्र कुमार ठाकुर है।

पूछताछ में पुलिस को बताया कि लालच में आकर देवरिया वनहटा थाना अंतर्गत धरहनिया निवासी बृजेश प्रसाद के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा के दौरान दस हजार रुपए मिले थे और शेष रकम परीक्षा देने के बाद मिलने का वादा किया गया था। दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की संलिप्ता सामने आने के बाद सभी केंद्रों पर चेकिंग व्यवस्था और बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

फर्जी अभ्यर्थी के पकड़े जाने के बाद एसपी ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सॉल्वर से पूछताछ की। वहीं पुलिस की एक टीम सॉल्वर के संपर्क में आने वाले वालों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर व्हाट्सएप चैट और सीडीआर को खंगाला जा रहा है। कई ऐसे लोगों के नाम भी सॉल्वर ने बताए हैं, जो बिहार से ही गिरोह का संचालन कर रहे हैं। गिरफ्तार सिकेंद्र कुमार ठाकुर बिहार में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। 
पढ़ेंः नीट फर्जीवाड़ा: फरार आरोपी त्रिपुरा से गिरफ्तार, 20 हजार के इनामी के संपर्क में आकर सॉल्वर का लिया था सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed