फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police daroga and four constable suspended for illegal recovery

बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली, चंदौली में एक दरोगा और चार सिपाही सस्पेंड

Fri, 06 Apr 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 06 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
UP police daroga and four constable suspended for illegal recovery
गाजीपुर से चालक ने एसपी से की थी शिकायत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गुरुवार को वसूली में लिप्त पाए जाने पऱ दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार की रात सैयदराजा के जीटी रोड पर बगही गांव के समीप सभी आरोपी दरोगा और सिपाही बालू लदे ट्रकों को रोककर वसूली कर रहे थे। एसपी ने चालक को बुलाकर चारों की पहचान कराने के बाद कार्रवाई कर दी।  
विज्ञापन


गुरुवार को गाजीपुर का ट्रक ड्राइवर रात में बालू लादकर आ रहा था। जैसे ही सैयदराजा के बगही गांव के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से पुलिस की जीप खड़ी थी। पुलिस के लोगों ने टार्च के सहारे गाड़ी को रोक दिया और पैसेे मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ड्राइवर ने कहा कि बालू अंडरलोड है तो यह लोग एआरटीओ को बुलाकर गाड़ी सीज कराने की धमकी देने लगे। इस बीच मौका पाकर चालक ने इसकी शिकायत एसपी चंदौली संतोष सिंह से कर दी।


गुरुवार को एसपी ने चालक को बुलाकर ड्यूटी पर तैनात दरोगा और तीनों सिपाहियों की पहचान कराई। जिसमें पैसा वसूलने वालों में एसआई मुहम्मद वसीम अहमद, कांस्टेबल राकेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, चक्रवर्ती प्रसाद सिंह व संतोष कुमार सरोज की पहचान हुई।

इन सभी लोगों को तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed