फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up police daroga and constable accused for threatening witness in murder case in varanasi victim appealed to SP rural

वाराणसी: हत्या मामले में दरोगा और सिपाही पर गवाह को धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी ग्रामीण से लगाई गुहार

Thu, 09 Dec 2021 06:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 06:53 PM IST
सार

वाराणसी के कपसेठी थाना अंतर्गत भरहरिया निवासी गुलाब शंकर तिवारी ने आरोप लगाया कि दरोगा और सिपाही ने हत्या के एक मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Up police daroga and constable accused for threatening witness in murder case in varanasi victim appealed to SP rural
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के एक मुकदमे में गवाह को दरोगा और सिपाही ने गवाही नहीं देने के लिए धमकाया है। पीड़ित गवाह ने वाराणसी के कपसेठी थाने के दरोगा और सिपाही पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच सीओ बड़ागांव को सौंपी है।  

विज्ञापन


कपसेठी थाना अंतर्गत भरहरिया के रहने वाले गुलाब शंकर तिवारी का आरोप है कि थाने के एक दरोगा और एक सिपाही सुबह घर आए और थाने ले चलने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। गुलाब का आरोप है कि कुछ दूर जाते ही दरोगा और सिपाही ने हत्या के एक मामले में सरकार बनाम भरत राजभर के मुकदमे में नितिन के खिलाफ गवाही नहीं देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


2014 में हुई थी हत्या
ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने मामले की जांच सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमण को सौंपते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। कपसेठी थाना अंतर्गत निमनी गांव निवासी उमेश श्रीवास्तव उर्फ बब्लू का शव 2014 गांव के पास खेत में मिला था, जिसमें गुलाब तिवारी आरोपियों के खिलाफ गवाह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की कुर्क हुई कार

वाराणसी के फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सिज्जन यादव की कार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की। इंस्पेक्टर मुन्न्ना राम घोसिया ने बताया कि इसके पूर्व हिस्ट्रीशीटर की जमीन कुर्क की गई थी। 

लूट का मुकदमा धोखाधड़ी में बदलने का पुलिस पर आरोप
सारनाथ के घुरहूपुर में वृद्धा से 20 हजार की लूट मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के पुत्र का आरोप है कि पुलिस ने बुधवार की देर शाम दबाव देकर धोखाधड़ी की तहरीर लिखवाई।  बुधवार को घुरहूपुर की रहने वाली वृद्धा गिरजा देवी यूपी बड़ौदा बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी।

इसी दौरान घर के पास तीन युवक 20 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। यह घटना म्यूजियम पुलिस बूथ से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़िता के पुत्र राजेश ने सारनाथ थाने पर 20 हजार नकद छिनैती की तहरीर दी। राजेश का आरोप है कि शाम सात बजे पुलिस ने घर से बुलवाकर धोखाधड़ी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

जबकि सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय को भी पीड़िता गिरजा देवी ने पैसा छीनने का बयान बार-बार दी थी। घटना के बाद से पुलिस सीसी फुटेज खंगालती रही। इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कुछ युवक वृद्धा को गुमराह कर पैसा ले गए हैं। इसलिए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज गया है।

दीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जंसा थाना क्षेत्र के सारनपुर गांव में बृहस्पतिवार को दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सरिता देवी जमीन में दीवाल का निर्माण करवा रही थी। आरोप है कि उसी समय दूसरे पक्ष के सुदामा, अंगद, शिवशंकर, अवध ने मारपीट की। सरिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed