फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police 22 constables of roadways post removed for failing to clear jam in Varanasi

UP: वाराणसी में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन, जाम हटाने में नाकाम रोडवेज चौकी के 22 सिपाही हटाए गए

Mon, 07 Oct 2024 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

वाराणसी में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा हजार जतन किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसी क्रम में जाम हटाने में नाकाम रोडवेज चौकी के 22 सिपाही हटाए गए हैं। 

विज्ञापन
UP Police 22 constables of roadways post removed for failing to clear jam in Varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कैंट स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर गंभीरता से काम न करने के कारण कैंट रोडवेज पुलिस चौकी के सभी 22 सिपाहियों को हटा दिया गया है। कैंट रोडवेज चौकी में नए सिपाहियों को तैनात किया गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले 22 सिपाहियों को सिगरा थाने की काशी विद्यापीठ, नगर निगम, सोनिया और लल्लापुरा पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अभियान चला रखा है कि कैट स्टेशन और रोडवेज चौकी के सामने किसी भी सूरत में जाम न लगे। इस क्रम में वह लगातार कैंट रोडवेज के सामने से लेकर इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक अक्सर पैदल निरीक्षण करते रहते हैं। पुलिस आयुक्त को लगातार सक्रियता के बावजूद रोडवेज चौकी के पुलिस कर्मियों के स्तर से जाम की समस्या के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। इसे देखते हुए कैंट रोडवेज चौकी के सभी 22 सिपाहियों को हटा कर उनकी जगह नए सिपाही तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी को उच्चाधिकारियों ने ताकीद की है कि यदि वह जाम की समस्या को लेकर लापरवाही वरतेंगे तो विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे। इस कार्रवाई से कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मलिक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। केट रोडवेज क्षेत्र से प्रयागराज जाने वाली दो कार को सीज कर दो कार का उन्होंने चालान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

900 परमिट ट्रांसफर के इंतजार में चालक

ऑटो चालक की मृत्यु के बाद परमिट ट्रांसफर कराने में चालकों को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ती है। 900 परमिट को अब तक ट्रांसफर नहीं कराया जा सका है। वहीं, संभागीय परिवहन अधिकारियों ने बताया कि मृत्य के 30 दिन के अंदर उसके उत्तराधिकारी को परमिट ट्रांसफर के आवेदन आते हैं तो उस पर विचार कर 90 दिन के अंदर ट्रांसफर कर दिया जाता है। आरटीओं में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 2014 में यात्री और मालवाहक ऑटो सिर्फ 2679 पंजीकृत थे। अब यह संख्या 14 सितंबर तक 44793 तक पहुंच गई है। 
 

शहर में नहीं आएंगे देहात के 5 हजार ऑटो

शहर की यातायात व्यवस्था ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके तहत अव देहात के ऑटो को शहरी बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों संग जल्द ही बैठक कर संभागीय परिवहन अधिकारी स्टेंड भी चिहिनत करेंगे। जनपद में इस समय यात्री ऑटो की संख्या 26 हजार और गुड्स ऑटो की संख्या 18793 है। जबकि सिटी परमिट सिर्फ 5500 को है। वहीं, देहात के आंटी की संख्या भी पांच हजार के आसपास है।

ई-रिक्शा की तरह ऑटो का भी रूट और क्षेत्र निधर्धारित किया जा रहा है। सिटी परमिट के बगैर देहात क्षेत्रों के ऑटो बडी संख्या में शहर में संच्चलित हो रहे हैं। ऐसे ऑटो को चिहिनत करते हुए उन्हें ग्रामीण रूटों पर ही चलाया जाएगा। फूलपुर, पिंडरा और बाबसुपर से आने वाले ऑटो को शिवपुर, चौबेपुर से आने बाले ऑटो को आशापुर, चोलापुर से आने वाले ऑटो को बड़ालालपुर रिंग रोड और राजातालाब से आने वाले ऑटो मोढ़ेला से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत देहात क्षेत्र के ऑटो को शहर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed