फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP PET Exam Munna bhai caught giving exam in Varanasi and Jaunpur police in search of solver gang

UP PET Exam: वाराणसी से दो और जौनपुर से एक मुन्नाभाई गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग की तलाश में पुलिस

Sat, 15 Oct 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 04:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित पीईटी यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में वाराणसी से दो और जौनपुर से एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। 

विज्ञापन
UP PET Exam Munna bhai caught giving exam in Varanasi and Jaunpur police in search of solver gang
वाराणसी में पकड़ा गया मुन्ना भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) में वाराणसी से दो और जौनपुर से एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया। पीईटी में दो सॉल्वरों को कैंट पुलिस और जंसा पुलिस ने शनिवार को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया। दोनों दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। दोनों के कनेक्शन पटना के सॉल्वर गिरोह से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। जेपी मेहता इंटर कालेज और श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर जंसा स्थित परीक्षा केंद्र से दोनों सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। नगर निगम के जेपी मेहता इंटर कालेज में पहली पाली की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच कैंट थाने के दारोगा वैभव शुक्ला ने केंद्र अधीक्षक नृप किशोर सिंह को सूचना दी कि अभ्यर्थी धीरेंद्र साहनी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षा दे रहा है। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने अनुक्रमांक नंबर, प्रवेश पत्र और फोटो, आधार मिलान के बाद अभ्यर्थी धीरेंद्र साहनी के स्थान पर परीक्षा देने वाले बिहार कटिहार के विनोदपुर निवासी धीरज को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग के कहने पर देने आया था परीक्षा

पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह पटना के रहने वाले एक युवक के  कहने पर परीक्षा देने आया था। आधार और प्रवेश पत्र पर नाम धीरेंद्र साहनी का था। कैंट एसीपी मनीष शांडिल्य ने आरोपी सॉल्वर से पूछताछ की। वहीं, केंद्र अधीक्षक डॉ. नृप किशोर सिंह की तहरीर के आधार पर धीरज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट एसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि आरोपी किस सॉल्वर गिरोह से जुड़ा था, वहीं, धीरेंद्र साहनी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

उधर, जंसा पुलिस ने रामेश्वर स्थित श्रीयुगल बिहारी इंटर कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह को प्रधानाचार्य ने सूचना दी कि कक्षा संख्या 25 में सीटिंग प्लान के तहत बैठा एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभ्यर्थी से कक्ष निरीक्षकों ने पूछताछ शुरू की। पहले तो वह कक्ष निरीक्षकों को बरगलाता रहा लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई तो वह टूट गया। अभ्यर्थी ने बताया कि वह बिहार सुपौल के छाता थाना अंतर्गत मुस्सलाहपुर निवासी चंदन महतो है, जो बलिया के नेमा टोला सिवान कला निवासी रणजीत कुमार यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। प्रबंधक के अनुसार तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जंसा पुलिस की पूछताछ में चंदन महतो ने बताया कि वह पटना के सॉल्वर गैंग के कहने पर रणजीत की जगह परीक्षा देने आया था। जंसा थाना प्रभारी चंद्रदीप ने बताया कि चंदन महतो से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कितने पैसे लेकर वह परीक्षा में बैठा था और सॉल्वर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

जौनपुर: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा आरोपी गिरफ्तार, साथी को भी दबोचा 

त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 शनिवार को दो पालियों में  जौनपुर के 37 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक आरोपी को एसटीएफ प्रयागराज और जिले की टीम ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर बाहर खड़े एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।  

परीक्षार्थी बाबू कुंवर भारती निवासी ग्राम खुचमा, सकलडीहा, केशवपुर जनपद चंदौली के स्थान पर परीक्षा दे रहे सिद्धार्थ शंकर दुबे निवासी आरा (महाराजा हाता) थाना नवादा जनपद भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया।  उसकी निशानदेही पर सहयोगी अनिल कुमार उर्फ मल्होत्रा निवासी सिंघापुर पोस्ट आनापुर थाना नवाबगंज प्रयागराज को भी गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। आरोपियों के पास से फर्जी ढंग से फोटो लगाकर बनाया गया प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड और चार हजार रुपये बरामद किए गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थ शंकर दुबे व अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये दोनों पैसे लेकर परीक्षा देते हैं। इस मामले में 30 हजार रुपये लेकर परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया है। अन्य की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed