फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Election 2021: Varanasi Panchayat Chunav Reservation List Released

यूपी पंचायत चुनाव: वाराणसी जिला प्रशासन ने जारी की आरक्षण सूची, प्रधानों की 694 में से 451 सीटें आरक्षित, देखें लिस्ट

Sat, 20 Mar 2021 10:34 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 20 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: Varanasi Panchayat Chunav Reservation List Released
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को वाराणसी में सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई। इनमें जो सीटें पहले आरक्षित की गई थी, वे अनारक्षित कर दी गईं। जबकि जो अनारक्षित थीं, वे आरक्षित हो गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के अनुसार, सभी सीटों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इनमें जिला पंचायत सदस्यों की 40  में से 24 सीटें आरक्षित की गई हैं। ग्राम प्रधानों की 694 में से 451 सीटें आरक्षित हुई हैं। ब्लाक प्रमुख की आठ में से चिरईगांव, बड़ागांव, हरहुआ को छोड़कर बाकी पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की 1007 सीटों में से 632 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्यों की 8978 में से 5442 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सभी सीटों पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 26 मार्च तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण की सूची 
 
आरक्षित सीटों में 30 से 40 प्रतिशत बदलाव 

डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि पूर्व में 1995 के आरक्षण के आधार पर जारी की गई सूची और अब 2015 के आधार पर जारी की गई सूची में 30 से 40 प्रतिशत का बदलाव है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 30 से 40 प्रतिशत का बदलाव है।

जो सीटें पहले आरक्षित थीं, उनमें से कुछ सीटें अनारक्षित हुई। जो सीटें अनारक्षित थीं वे आरक्षित हुई हैं। चक्रानुक्रम में पहले अनुसूचित जनजाति महिला, फिर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग, महिला के बाद सीटों को अनारक्षित किया गया है।

जो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, वे ओबीसी, सामान्य के खाते में गई। इसी प्रकार जो सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित थीं, वे अनुसूचित जाति, सामान्य के खाते में गई। जो सीटें सामान्य सीटों के लिए आरक्षित थीं, वे अनुसूचित जाति और ओबीसी के लिए आरक्षित की गई। इन सभी में कई जगहों की महिला के लिए भी आरक्षित की गई हैं। 
 

जिला पंचायत सदस्यों की 16 सीटें आरक्षित 

अनुसूचित जाति महिला - चोलापुर पांच, चिरईगांव चार, चोलापुर तीन 
अनुसूचित जाति - चिरईगांव एक, हरहुआ चार, चिरईगांव दो, पिंडरा तीन 
पिछड़ा वर्ग महिला - काशी विद्यापीठ एक, काशी विद्यापीठ चार, काशी विद्यापीठ दो, हरहुआ तीन
पिछड़ा वर्ग - चिरईगांव तीन, पिंडरा चार, बड़ागांव एक, आराजीलाइन एक, आराजीलाइन पांच, आराजीलाइन छह
महिला - चोलापुर एक, आराजीलाइन सात, सेवापुरी दो, सेवापुरी चार, हरहुआ एक, सेवापुरी एक, आराजीलाइन दो 

यहां क्लिक कर देखें ब्लाक प्रमुख के पदों पर ब्लाकवार आरक्षण की सूची

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पांच सीटें आरक्षित 
चोलापुर - अनुसूचित जाति महिला  
काशी विद्यापीठ -  पिछड़ा वर्ग महिला 
पिंडरा - पिछड़ा वर्ग 
सेवापुरी - पिछड़ा वर्ग 
आराजीलाइन - महिला 

ग्राम प्रधानों की 694 में से 451 सीटें आरक्षित हुई हैं।  इनमें कई सीटें हैं जो सीटें पहले आरक्षित की गई थी, वे अनारक्षित कर दी गईं हैं। जबकि कई अनारक्षित सीटें आरक्षित हो गईं। 

यहां देखें ब्लाकवार ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची

चोलापुर ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
अाराजी लाइन ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
बड़ागांव ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
चिरईगांव ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
हरहुआ ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
काशी विद्यापीठ ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
पिंडरा ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची
सेवापुरी ब्लाक के ग्राम प्रधान पदों की आरक्षण सूची

नोट- जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से जारी इस सूची को लगाने में पूरी तरह सावधानी बरती गई है फिर भी इसका मिलान मूल सूची से कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed