यूपी पंचायत चुनाव: वाराणसी में प्रधान के एक पद पर छह से ज्यादा दावेदार, दूसरे चरण में होंगे मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के एक पद पर छह से अधिक उम्मीदवार हैं। जिले में 694 ग्राम प्रधानों की सीटें हैं। इन पर कुल 4336 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आराजीलाइन ब्लॉक में सबसे अधिक 715 उम्मीदवार हैं जबकि सबसे कम उम्मीदवार हरहुआ में 393 हैं। प्रधान पद पर नाम वापसी के बाद भी एक भी निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जबकि बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
प्रधान पद के लिए जोर-शोर से प्रचार अभियान शुरू हो गया है। गांवों में कोरोना को देखते हुए लोग घर के बाहर से ही प्रचार प्रसार कर रहे हैं। यहां तक की गांव वालों के मोबाइल नंबर पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने समर्थन में जनता से वोट मांग रहे हैं।
वाराणसी में दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके 48 घंटे पहले ही प्रचार प्रसार थम जाएगा। इस नाते 17 तक ही प्रचार प्रसार का समय प्रत्याशियों के पास बचा है। मात्र चार दिन के भीतर ही पूरे गांव में प्रचार प्रसार करने में प्रत्याशी जुट गए हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों की टोली भी गांव में घूम घूमकर अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पहले के चुनाव में अधिकतर सीटों पर निर्विरोध प्रधान का चुनाव हो जाता था। इधर बीच प्रधान पद पर बहुत कम देखने को मिलता है कि निर्विरोध निर्वाचन हो। यही कारण है यहां प्रधान की एक सीट पर छह से अधिक उम्मीदवार हैं।
ब्लाक कुल पद उम्मीदवारों की संख्या
सेवापुरी 87 540
बड़ागांव 80 528
पिंडरा 104 679
हरहुआ 75 393
चोलापुर 89 553
चिरईगांव 76 510
आराजीलाइन 117 715
काशी विद्यापीठ 66 420
कुल योग 694 4336