फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Election 2021: Samajwadi Party declared candidates for 24 seats of District Panchayat In Varanasi

UP Panchayat Election: जहां बना समन्वय वहां सपा ने उतारे प्रत्याशी, वाराणसी में जिला पंचायत की 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

Tue, 06 Apr 2021 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: Samajwadi Party declared candidates for 24 seats of District Panchayat In Varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

वाराणसी में जिला पंचायत सदस्यों की 40 में से 24 सीटों पर सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसी के साथ सपा कार्यकर्ताओं में घमासान मच गया है। कहीं खुशी तो कहीं गम है। दरअसल, पार्टी हाईकमान से मिले निर्देश के बाद समन्वय बनाकर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक एक सीट पर पांच से सात दावेदारों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। 24 सीटों पर दावेदारों के बीच समन्वय बनाकर सूची जारी की गई है। बाकी बचे 16 सीटों पर समन्वय बनाया जा रहा है। यदि समन्वय हुआ तो प्रत्याशियों की सूची जारी होगी अन्यथा सभी दावेदारों को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महासचिव आनंद मौर्य के अनुसार काशी विद्यापीठ ब्लॉक से मनु देवी, सरिता देवी, संगीता यादव, चंदा देवी, आराजीलाइन से दयाशंकर यादव, सितारा देवी, सुशीला देवी, योगेश सिंह, ललित यादव, आनंद सिंह पटेल, पिंडरा से फिरोज, अक्षय राजभर, सूरज कुमार कोल, कंचन यादव, प्रमोद कुमार यादव, बड़ागांव से बच्चेलाल, नीतू यादव, रामचंदर चौहान, अनीता यादव, विनय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा सेवापुरी से सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, सुभाष पटेल, पद्मा सिंह, रोहित यादव, चिरईगांव से कैलाश सोनकर, डा. अजय कुमार कन्नौजिया, रामधारी यादव, उषा सोनकर, हरहुआ से प्रमिला यादव, मूलचंद यादव, चोलापुर से प्रमीला यादव, बबिता सोनकर, सुनीता देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया।  
विज्ञापन


सूची जारी होते कछवा बाजार में मचा हड़कंप 

सपा की सूची जारी होते ही कछवा के स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। कई दावेदारों को टिकट नहीं मिलने से निराशा हुई। समर्थकों ने कहा कि वैश्य समुदाय के लोगों को टिकट देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। कई दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने पर भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वे आगामी दो दिनों के भीतर नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed