फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat election 2021: administration will take strict action who will spoil the environment on panchayat chunav

यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनावों का माहौल सिर्फ दो फीसदी लोग करते हैं खराब, सख्ती से निपटेंगे- प्रशासन

Sun, 04 Apr 2021 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 04:52 PM IST
सार

चायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने चोलापुर और चौबेपुर थाने में शांति समिति की बैठक ली।

विज्ञापन
UP panchayat election 2021: administration will take strict action who will spoil the environment on panchayat chunav
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने चोलापुर और चौबेपुर थाने में शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर मौका पाकर दो प्रतिशत लोग ही शांति व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए समस्या खड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रत्याशियों को नसीहत दी कि जनता से स्वस्थ परंपरा के साथ वोट मांगें। जाति, धर्म, क्षेत्र या वर्ग के नाम पर वोट न मांगें। विकास की भावना और लोगों की भलाई करने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ें।
विज्ञापन


डीएम ने प्रत्याशियों को जरूरी सरकारी दस्तावेज, नो ड्यूज, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि सुगमता से उपलब्ध कराने में ग्राम स्तरीय कर्मचारी सहयोग करने को कहा है। चुनाव के दौरान शराब, पैसे बांटने या अन्य हथकंडे अपनाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। लेखपाल, कानूनगो, सेक्रेटरी, आशा, आंगनबाड़ी आदि के साथ थानों के बीट कांस्टेबल की पहली जिम्मेदारी है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो। मुस्तैदी से चुनाव आचार संहिता का पालन कराएं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि 26 मार्च से आचार संहिता लागू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारी चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed