फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav Samajwadi party decided names of candidates in Varanasi

UP Nikay Chunav: वाराणसी में सपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, लखनऊ से जल्द होगी घोषणा

Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने मजबूत प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Samajwadi party decided names of candidates in Varanasi

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने विधानसभावार बैठक की। इसमें निकाय चुनाव प्रभारियों में शामिल विधायक आरके वर्मा और विधायक जाहिद बेग ने दावेदारों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तय की।

विज्ञापन


उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पुराने नेताओं से फीडबैक लिया। पार्टी ने जीत के लिए मजबूत प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। लेकिन पार्टी मुख्यालय से जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। कैंट विधानसभा की सगुन लॉन, उत्तरी विधानसभा की अकथा चौराहे के पास उत्सव वाटिका, दक्षिणी विधानसभा की गणेश मंडपम नाटी इमली में बैठक हुई।

विज्ञापन

गणेश परिक्रमा वालों के नाम पर कोई विचार नहीं

निकाय चुनाव प्रभारियों ने कहा कि प्रत्याशी चयन में पारदर्शिता बरती जाएगी। जातीय समीकरण और मेहनती कार्यकर्ताओं ध्यान में रखकर पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी। गणेश परिक्रमा वालों के नाम पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सभी 100 वार्डों के दावेदारों से रूबरू होकर प्रभारी लखनऊ जाएंगे और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, पूजा यादव, किशन दीक्षित, अशफाक अहमद, एमएलसी लाल बिहारी यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, संतोष यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed