फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 we Will reduce house tax in Varanasi samajwadi party Omprakash Singh BJP

UP Nikay Chunav: वाराणसी में हाउस टैक्स करेंगे कम, सपा नेता ओमप्रकाश सिंह बोले- 27 साल से जनता को ठग रही BJP

Fri, 21 Apr 2023 06:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Apr 2023 06:30 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वाराणसी नगर निगम में 1995 से लगातार कब्जा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए काशी की जनता तरस रही हैं।  अगर मेयर पर उनके प्रत्याशी को जीत मिलेगी तो हाउस टैक्स कम किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 we Will reduce house tax in Varanasi samajwadi party  Omprakash Singh BJP
प्रेस वार्ता करते ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के लिए चुनाव प्रभारी नामित पूर्व मंत्री व गाजीपुर के जमानिया से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का वाराणसी नगर निगम में 1995 से लगातार मेयर पद पर कब्जा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए काशी की जनता तरस रही हैं। बीते 27 साल से जनता को ठगा जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में नल में पानी कब आता है उसका समय आजतक कोई निर्धारित ही नहीं कर सका। अब जनता पार्टी को नहीं बल्कि प्रत्याशी को देखती है। इस बार समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बिल्कुल योग्य है। डॉ. ओपी सिंह राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। वो पांच बार सभासद रह चुके हैं।

विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशी को कोई नहीं जानता

वहीं भाजपा के प्रत्याशी का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। वह व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उन्हें जमीनी हकीकत और जनता की तकलीफ के बारे में कुछ नहीं पता। भाजपा के मेयर प्रत्याशी को वाराणसी में कोई नहीं जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई से उठे सियासी बवंडर का होगा समाधान, वाराणसी से शुरू हुई पहल

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अगर मेयर पद पर इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी तो हाउस टैक्स कम किया जाएगा। साथ ही तमाम मूलभूत सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है साथ ही वाराणसी में मेयर भाजपा का है।

उसके बाद भी यहां सबसे प्रमुख समस्या सीवर लाइन की है। इस विषय में सरकार ने कोई रुचि नहीं दिखाई। सफाई, कूड़ा निस्तारण, सीवर, सड़क आदि प्रमुख मुद्दे हैं जिसको लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धुपचंडी, सुजीत यादव लक्कड़ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed