फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Voting less than last time in Varanasi who will get benefit

UP Nikay Chunav: वाराणसी में पिछली बार से भी कम मतदान, किसे मिलेगा फायदा तो किसे होगा नुकसान?

Thu, 04 May 2023 09:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 May 2023 09:31 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम 100 वार्डों में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।  40.42 फीसदी मतदाता घरों से निकले और लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार बने।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Voting less than last time in Varanasi who will get benefit
निकाय चुनाव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को वाराणसी में 40.42 फीसदी मतदाता घरों से निकले और लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार बने। मतदाताओं ने मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 प्रत्याशियों के भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिए हैं। अब 13 मई को मतगणना होगी, फिर प्रत्याशियों की जीत-हार तय हो सकेगी।

विज्ञापन


वाराणसी में कम मतदान के कारणों की समीक्षा हो रही है। वाराणसी नगर निगम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। नगर निगम के 100 वार्डों में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन

ईवीएम की खराबी से कई जगह विवाद

मतदाता सूची से नाम गायब होने, त्रुटि, फर्जी वोटिंग और ईवीएम की खराबी से कई जगह विवाद हुआ। लोहता में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। विवाद के प्रयास में कई जगह प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ा गया। प्रत्याशियों से कहासुनी व नोकझोंक की घटनाएं भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: वाराणसी में लोकतंत्र को मजबूत करने पहुंची जनता, वधू से वृद्ध तक सबमें दिखा जोश

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम 1325 मतदान केंद्रों पर गहमागहमी के मतदान हुआ है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही दावा किया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए गए हैं। कहीं कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

मतदाताओं की संख्या बढ़ी लेकिन नहीं बढ़ा मतदान प्रतिशत

UP Nikay Chunav 2023 Voting less than last time in Varanasi who will get benefit
निकाय चुनाव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राज्य चुनाव आयोग ने शाम छह बजे तक के मतदान का जो आंकड़ा जारी किया, उसके मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया है। इसी का नतीजा रहा कि पिछले चुनाव (2017) से 3.48 फीसदी कम मतदान हुआ है। पिछली बार 43.90 फीसदी मत पड़े थे। यह नौबत तब आई है, जब नगर निगम क्षेत्र की सीमा का विस्तार हो गया है। इस बार के चुनाव में दस वार्ड बढ़े हैं। मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 51 बच्चे...मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर

कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि  वाराणसी नगर निगम और गंगापुर नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया गया है। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। नगर निगम क्षेत्र की ईवीएम पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और गंगापुर नगर पंचायत के बैलेट बॉक्स राजातालाब तहसील परिसर में जमा कराए गए हैं। 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी।

गंगापुर नगर पंचायत में मना लोकतंत्र का उत्सव

UP Nikay Chunav 2023 Voting less than last time in Varanasi who will get benefit
यूपी निकाय चुनाव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में बारिश के बीच वोट भी खूब बरसे। लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और घर से निकलकर मतदान केंद्र तक गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने शाम छह बजे तक मतदान का जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में 78.54 फीसदी वोटिंग हुई है। यानी क्षेत्र के मतदाता अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। हालांकि, पिछले चुनाव (2017) 78.56 फीसदी वोट पड़े थे, जो इस बार के मतदान से .2 फीसदी ज्यादा है।

युवाओं में दिखा जोश, बुजुर्ग भी निकले

नगर पंचायत गंगापुर में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए जमकर मतदान हुआ। युवक और युवतियां उत्साहित दिखीं। नगर पंचायत कार्यालय के पिंक बूथ पर सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। गंगापुर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट दिव्यांग मित्र की भूमिका में दिखे। 80 वर्षीय शांति देवी ने परिवार के साथ मतदान किया। उनका कहना था कि परेशानी सहकर भी अपना वोट देने आई हूं। इसी तरह 90 वर्षीय मोतीलाल भी परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। वह बीमार हैं, लेकिन लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने से कोई गुरेज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed