फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nagar Nikay Chunav 5.25 lakh voters Increased in Varanasi will become fate of candidates

UP Nagar Nikay Chunav: वाराणसी में बढ़े सवा पांच लाख मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्यविधाता

Wed, 23 Nov 2022 05:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 05:10 PM IST
सार

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वाराणसी नगर निगम की मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 527 है।  2017 में नगर निगम के 90 वार्डों में 10.64 लाख मतदाता थे। 

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav  5.25 lakh voters  Increased in Varanasi will become fate of candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में इस बार वाराणसी में सवा पांच लाख मतदाता बढ़े हैं। जो प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे। 2017 में नगर निगम के 90 वार्डों में 10.64 लाख मतदाता थे। इस बार के चुनाव में 100 वार्डों में 15 लाख  89 हजार 527 हैं। बीते चुनाव की अपेक्षा इस बार नगर निगम का दायरा बड़ा हो गया है। क्योंकि 10 वार्ड बढ़े हैं।  

विज्ञापन


निकाय चुनाव की अंतिम सूची में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इस सूची में पूरक सूची बाद में जोड़ी जाएगी। जिसमें नाम जोड़े और घटाए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नगर निगम की मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 527 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 63 हजार 359 है और महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 26 हजार 168 है।
विज्ञापन


सबसे अधिक फुलवरिया वार्ड में मतदाता हैं। यहां कुल 29691 मतदाता हैं। सबसे कम बागेश्वरी वार्ड में मतदाता हैं। यहां 7000 मतदाता हैं। सबसे कम महिला मतदाताओं का वार्ड पिशाचमोचन है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या 3225 है। सबसे कम पुरुष मतदाताओं की संख्या बागेश्वरी वार्ड में है। यहां 3746 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पंचायत गंगापुर में कुल मतदाताओं की संख्या 6873 है। यहां 3600 पुरुष मतदाता हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 3273 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं निकाय) एसएन सिंह ने बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन हो गया है। अब इसमें केवल पूरक सूची जुड़ेगी। इसके लिए आयोग से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। 

एक नजर में आंकड़े 

  • 2017 में कुल वार्ड की संख्या - 90
  • 2017 में जनसंख्या - 11.98 लाख
  • 2022 में कुल वार्ड की संख्या - 100
  • 2022 में जनसंख्या 16.36 लाख (इसमें नगर निगम के साथ 87 राजस्व गांव और रामनगर पालिका परिषद की जनसंख्या शामिल)
  • 16367 वार्ड के गठन के लिए औसत जनसंख्या
  • 15 वार्डों का विलय हुआ
  • 10 वार्ड के नाम बदले
  • 11 वार्ड में नए मोहल्ले और मकान जुड़े
  • 26 वार्ड दूसरे वार्ड और मोहल्लों में समाहित
  • 10 वार्ड में कोई बदलाव नहीं
  • 15 वार्ड बने 30 वार्ड समाप्त कर
  • 47 वार्ड में आंशिक परिवर्तन
  • 3 वार्ड रामनगर पालिका समाप्त कर बना
  • 1 वार्ड सूजाबाद नगर पंचायत समाप्त कर बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed