फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election BJP made MLC Hansraj Vishwakarma who specializes in backward politics

UP MLC Election: पिछड़ों की राजनीति में माहिर हंसराज विश्वकर्मा को मिला इनाम, BJP ने बनाया एमएलसी

Sat, 01 Apr 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

वाराणसी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया है। पिछड़ों की राजनीति में माहिर 54 वर्षीय हंसराज विश्वकर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा है। 

विज्ञापन
UP MLC Election BJP made MLC Hansraj Vishwakarma who specializes in backward politics
हंसराज विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को एमएलसी बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश दिया गया। यह बताया गया कि संगठन में ईमानदारी से काम करने का इनाम जरूर मिलता है। इस ताजपोशी के जरिये पिछड़ाें को भी रिझाया गया है। 54 वर्षीय हंसराज को पिछड़ों का नेता माना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी भी रहे हैं। एमएलसी बनने के बाद हंसराज विश्ववकर्मा को बधाइयां का तांता लगा रहा। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हंसराज विश्वकर्मा पिछले 34 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। 1989 में बूथ की जिम्मेदारी निभाई। राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ काम किया। जब कल्याण सिंह ने भाजपा से बगावत की तो हंसराज ने करीबी होने का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन


वह कल्याण के साथ गए और उनकी पार्टी के टिकट पर कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इस बीच कल्याण भाजपा में आ गए तो हंसराज ने अपनी पुरानी पार्टी का झंडा थाम लिया और संगठन में सक्रियता से काम करने लगे। 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वाराणसी में बड़ी सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं रामसूरत राजभर जिन्हें BJP ने एमएलसी के लिए किया मनोनीत

UP MLC Election BJP made MLC Hansraj Vishwakarma who specializes in backward politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हंसराज विश्वकर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टिकट वितरण के दौरान बगावत की बात आई तो हंसराज ने संगठनात्मक सूझबूझ का परिचय दिया और स्थिति को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। इससे हंसराज का कद बढ़ गया। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है, इसलिए संगठन व पदाधिकारियों के कामकाज का सटीक आकलन भी होता है।

सफल चुनाव प्रबंधन का मिला इनाम

बताया जा रहा है कि आपसी समन्वय व सूझबूझ से संगठन को मजबूत बनाने का इनाम हंसराज को मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रहती थी। हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में पिछड़ों का भला हुआ है।

संगठन में मजबूती से किया काम

- 1990 : काशी विद्यापीठ ब्लॉक के युवक मंगल दल के अध्यक्ष
- 1993: काशी विद्यापीठ मंडल के युवा मोर्चा में अध्यक्ष
- 1996 : मंडल मंत्री
- 2000: जिला कार्यसमिति के सदस्य
- 2002: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी राक्रांपा से विधानसभा चुनाव लड़ा
- 2004: समाज कल्याण प्रकोष्ठ मेंं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- 2008: पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया
- 2010: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
- 2013: जिला मंत्री
- 2015: जिला सदस्यता प्रभारी
- 2016: लगातार दो बार से जिलाध्यक्ष
- 2017: पांच विधानसभा क्षेत्रों की जीत में अहम भूमिका
- 2019: वाराणसी से जुड़े तीन लोकसभा क्षेत्रों में काम किया-
- 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष व आठ ब्लॉक प्रमुखों की जीत में अहम भूमिका
- 2022: विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed