फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election 2022 BJP candiddate jaunpur Brijesh Singh Prinshu nearest of dhananjay singh varanasi and mirzapur

एमएलसी चुनाव: जौनपुर में धनंजय सिंह के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल में चढ़ा राजनीतिक पारा

Mon, 21 Mar 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 12:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने पूर्वांचल की तीन सीटों (वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर) पर सोमवार सुबह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ।
 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 BJP candiddate jaunpur Brijesh Singh Prinshu nearest of dhananjay singh varanasi and mirzapur
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने सोमवार सुबह पूर्वांचल की तीन सीटों  (वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर) पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जौनपुर में धनंजय सिंह के करीबी सिटिंग एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू को भाजपा ने एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विनीत सिंह उर्फ  श्याम नारायण सिंह जबकि वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। बीते साल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना दल (एस) के लिए विनीत सिंह ने काफी मेहनत की थी।

विज्ञापन

राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए 19 मार्च को 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।  30 सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के बाद पूर्वांचल की तीन सीटों को खाली छोड़े जाने से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म था। हालांकि अब स्थिति साफ है। वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पूर्वांचल में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कई जिलों में अब रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः भाजपा ने आजमगढ़ में सपा विधायक रमाकांत के बेटे पर लगाया दांव, बलिया-गाजीपुर में रोचक मुकाबला

2016 में बृजेश सिंह प्रिंसू ने बसपा से दर्ज की थी जीत

UP MLC Election 2022 BJP candiddate jaunpur Brijesh Singh Prinshu nearest of dhananjay singh varanasi and mirzapur
बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की बारी है।  जौनपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान समय में बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू एमएलसी हैं। प्रिंसू को पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी बताया जाता है।

बृजेश सिंह के साथ हाल के दिनों में पूर्व सांसद धनंजय सिंह कई मौकों पर नजर आए हैं, जिनके पूरे चुनाव में एमएलसी दिन-रात एक करते नजर आए थे। ऐसे में यह चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है। प्रिंसू ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर इस बार नामांकन पत्र लिया था।

सोमवार सुबह भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू के कार्यालाय और आवास पर बैनर, पोस्टर और झंडे बदलने का काम शुरू हो गया। इधर, इस खबर के बाद से जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

UP MLC Election 2022 BJP candiddate jaunpur Brijesh Singh Prinshu nearest of dhananjay singh varanasi and mirzapur
धनंजय सिंह के बगल में खड़े बृजेश सिंह प्रिंसू - फोटो : अमर उजाला

अंदरखाने से खबर है कि विपक्षी पार्टियों के साथ भाजपा के कुछ नेताओ में भी हड़कंप मच गया है। 2016 में हुए एमएलसी के चुनाव में बृजेश सिंह ने बसपा से ही जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को हराया था। बृजेश सिंह को 1765 वोट मिले थे। वहीं लल्लन यादव को 978 वोट मिले थे। मगर, बाद में बृजेश सिंह प्रिंसू ने बसपा छोड़ दिया था। एमएलसी बनने से पहले प्रिंसू करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। 

बलिया में चुनाव दिलचस्प होने के आसार

बलिया में एमएलसी चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू को ही प्रत्याशी बनाया है। रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू तीन बार से बलिया से एमएलसी हैं। हर बार उनके दल अलग रहे हैं। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा से पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अरविंद गिरी हैं। बलिया से भाजपा और सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद से जनपद का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी आज अपना नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed