{"_id":"5ae1f7204f1c1b63098b68f8","slug":"up-kho-kho-team-announced-seven-girls-from-ballia-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की खो-खो टीम घोषित, बलिया की सात बालिकाओं का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की खो-खो टीम घोषित, बलिया की सात बालिकाओं का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
पुरुष टीम में बलिया का कोई भी पुरुष नहीं जगह पा सका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी खो-खो टीम के लिए गुरुवार को 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। बालिका वर्ग में इंटरनेशनल खेल चुकी प्रीति गुप्ता सहित बलिया जिले की सात बालिकाओं का चयन हुआ है। बलिया के ही मृगेंदु राय को टीम कोच और कनक चक्रधर को टीम की मैनेजर चुना गया है। पुरुष वर्ग में बलिया का कोई खिलाड़ी नहीं चुना जा सका।
‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ योजना के तहत उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसीली स्कूल बलिया के प्रांगण में गुरुवार सुबह छह बजे से चयन प्रक्रिया शुरू की गई। पुरुष वर्ग में सुरेश कुमार, सचिन कुमार, गोविंद यादव, राहुल कुमार गौतम, संजीत यादव, सौरभ सिंह, जयंत झा, दीपेंद्र कुमार, शुभम शर्मा, छोटन सिंह, आकाश कुमार, अंगद कुशवाहा को चयनित किया गया ।
महिलाओं में प्रीति गुप्ता, अंजली यादव, काजल, नेहा खरवार, प्रिया राजभर, पूनम, पूजा पांडेय, खु्शबू पांडेय,विनीता,मोहिनी गुप्ता, अनुज्ञा सविता, और पुष्पा का चयन हुआ। टीम की कप्तानी कर रहे दोनों ही टीमों के कप्तान भारतीय खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक तरफ पुरुष टीम के कप्तान सुरेश कुमार जो इलाहाबाद के रहने वाले हैं। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है तो दूसरी तरफ यूपी महिला टीम की कप्तान प्रीति गुप्ता एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
पुरुष टीम में उप-कप्तान गाजियाबाद के सचिन कुमार होंगे तो महिला टीम की उप-कप्तान रायबरेली की काजल होंगी। खिलाड़ियों के चयन में अंतरराष्ट्रीय रेफरी खो-खो सत्य प्रकाश तिवारी, चंद्रभानु सिंह और उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।