फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Governor Anandiben Patel in Varanasi, apart from distribution of Anganwadi kits, this program will be there

Varanasi: वाराणसी में राज्यपाल बोलीं- विश्वविद्यालयों तक पहुंचना है तो आंगनबाड़ी केंद्रों की तरफ देखना होगा

Thu, 23 Mar 2023 09:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Mar 2023 09:19 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचीं राज्यपाल ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर विकास के लिए सेवापुरी, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ ब्लॉक में सामग्री किट बांटे। उन्होंने नंदघर में बच्चोंं के बीच फल बांटे।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel in Varanasi, apart from distribution of Anganwadi kits, this program will be there
वाराणसी में यूपी की राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचीं राज्यपाल ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर विकास के लिए सेवापुरी, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ ब्लॉक में सामग्री किट बांटे। उन्होंने नंदघर में बच्चोंं के बीच फल बांटे। राज्यपाल ने बच्चों से कविताएं सुनीं। ग्राम प्रधानों को भी आंगनबाड़ी पर बनने वाले व्यंजनों को खाने को कहा ताकि क्वालिटी को बनाया रखा जा सके। कार्यक्रम में राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मां यशोदा का दर्जा दिया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाया जाएगा। इससे बच्चों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। बच्चों को मनोरंजन के अधिक अवसर मिलेंगे। इससे उनके खेलने, सीखने तथा शारीरिक क्षमता का अधिक विकास हो सकेगा। बच्चों को खेलते हुए देखकर अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अच्छा खाना व पोषण युक्त आहार की बात कही। आंगनबाड़ी समूह को एक परिवार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 21 साल से बिना छुट्टी लिए देश की सेवा कर रहे हैं। उसी प्रकार आप सभी भी अपने कार्यों को अच्छे से करें। बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं और सिखाएं। राज्यपाल ने पोषण वाटिका की भी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को एसबीआई लखनऊ मंडल से सामग्री दी गई। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने आराजीलाइन के हरसोस, काशी विद्यापीठ के अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों (नंदघर) पर न्यूट्री बार, सामग्री किट और स्मार्ट टेबलेट दिए। किट में बच्चों के खेलने का सामान, स्मार्ट टेबलेट, कुर्सियां, बर्तन आदि थे। राज्यपाल ने एसबीआई का आभार जताया।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत आंगनबाड़ी को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। कार्यक्रम में एसबीआई के महाप्रबंधक शरद चांडक मौजूद रहे। वेदांता समूह की श्रीमती रितु झिंगन, प्रिया अग्रवाल ने समूह की ओर से तीन ब्लाकों सेवापुरी, काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन में किए जा रहे कार्यों को रखा गया।

उच्च शिक्षा को 50 प्रतिशत करने की दिशा में हो सार्थक प्रयास: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा प्रतिशत को 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक 50 प्रतिशत करने की दिशा में सार्थक प्रयास होना चाहिए। इसलिए हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्र के बाद बच्चे का प्रवेश कक्षा 1 में सुनिश्चित हो सके। कक्षा 12 के बाद बच्चे का प्रवेश विश्वविद्यालय में हो सके। तभी हम इस आकड़े को प्राप्त कर सकेंगे।

कोई भी प्रसव घर पर न हो

राज्यपाल ने अस्पतालों में प्रसव पर कहा कि वर्तमान में हमारे देश में 86 प्रतिशत ही प्रसव अस्पतालों में होते हैं, बाकी बचे 14 प्रतिशत प्रसव भी अस्पतालों में सुनिश्चत हो सके। इस दिशा में भी कार्य करनेे की जरूरत है ताकि कोई भी प्रसव घर पर न हो। जन्म के एक घंटे के अंदर बच्चों को मां के दूध प्रतिशत को 24 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास होना चाहिए, ताकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके।

मोटे अनाज के उपयोग से बच्चों में दूर होगा कुपोषण


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से 2023 को पूरा विश्व बाजरा वर्ष के रूप में मना रहा है। विश्व में मोटे अनाज की मांग बढ़ी है। इसका सीधा फायदा हमारे किसानों को होगा। मोटे अनाज के उपयोग से बच्चों में कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी। छात्रावासों में भी मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा मिला है। मोटे अनाज को दिए गए नाम श्रीअन्न की भी चर्चा की।

राज्यपाल ने दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटे
राज्यपाल ने दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटे। इनमें मतीबाला पांडेय (कुरहुआ), माधुरी देवी (अवलेशपुर), अर्चना (नुआंव), अंजू पाल (शिवदासपुर), रेनू विश्वकर्मा (अलाउद्दीनपुर), अनीता (सरायडंगरी), रेखा (बच्छांव), संतोष (भिटी), राधा देवी (नरोत्तमपुर) व चिंता देवी (मूड़ादेव) शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed