फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Governor Anandi ben patel Varanasi visit launched vaccination campaign of adolescent girls

वाराणसी में राज्यपाल: सफाई मित्रों और उद्यान मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, किशोरियों के वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

Fri, 20 May 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 12:09 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार सुबह सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में नगर निगम के सफाई मित्रों और उद्यान मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। 
 

विज्ञापन
UP Governor Anandi ben patel Varanasi visit launched vaccination campaign of adolescent girls
वाराणसी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी के दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने नगर निगम के सफाई मित्रों और उद्यान मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। खासकर महिलाओं को सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की जांच कराने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में आयोजित लाभार्थी कैंप में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया गया।  उन्हें जरूरत के अनुसार अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।

विज्ञापन


आयोजन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरकार की पहल और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। इस दौरान राजभवन से लाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों में साड़ी वितरण किया। इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कमिश्नरी सभागार पहुंचीं। यहां उन्होंने यहां 150 किशोरियों के वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए परिवार को सजग रहने की अपील की। इस दौरान प्रशासन की ओर से राज्यपाल को पूरे अभियान की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोनभद्र के दो दिवसीय दौरे के बाद गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed