{"_id":"5b9e2957867a557f714f76cd","slug":"up-government-stop-girls-abortion-by-misson-mukhbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मिशन ‘मुखबिर’ से रुकेगी कन्या भ्रूण हत्या, सूचना देने पर मिलेगा तीन लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मिशन ‘मुखबिर’ से रुकेगी कन्या भ्रूण हत्या, सूचना देने पर मिलेगा तीन लाख का इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Sun, 16 Sep 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग का मुखबिर बनिए और इनाम पाइए। जी हां! कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए यूपी सरकार ने ‘मुखबिर’ योजना लागू की है। इसके तहत लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं पैथालॉजी सेंटरों की सूचना देने वाले ‘मुखबिर’ को तीन लाख रुपये बतौर इनाम मिलेंगे। साथ ही उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है। हरियाणा और राजस्थान की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पहल की है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि सख्ती के बाद भी व्यापक स्तर पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गुपचुप तरीके से लिंग परीक्षण का खेल चल रहा है। इसके चलते लिंगानुपात का अंतर बढ़ता जा रहा है। लिंग परीक्षण जैसे घिनौने खेल में लिप्त अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों की अब खैर नहीं है। ऐसे सेंटरों की सूचना और पहचान बताने वाले को सरकार की तरफ से तीन लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लिंग परीक्षण कराने वाले के बारे में सूचना दे सकता है। उसका नाम और फोन नंबर गुप्त रखा जाएगा। उसकी सूचना सही पाए जाने पर उसे तीन लाख रुपये किस्तों में दिए जाएंगे।
भदोही के सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि मुखबिर की सूचना सही होने पर संबंधित संचालक पर केस दर्ज किया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंग होम की सूचना देने पर, इन्हें रंगे हाथों पकड़वाने पर, चार्जशीट दाखिल होने पर और सजा होने पर मुखबिर को अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।