फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Government orders official doctors in health department to do duty in OPD

Varanasi News: एक साल से अधिकारियों ने ओपीडी में नहीं देखे मरीज, अब तीन दिन सेवा देने का आदेश

Fri, 24 Jan 2025 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 24 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में अब अधिकारी भी ओपीडी में सेवा देंगे। वे सप्ताह में तीन दिन दो- दो घंटे ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। शासन स्तर से सभी विशेषज्ञ अधिकारियों को ये निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
UP Government orders official doctors in health department to do duty in OPD
Doctor - फोटो : istock

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ से लेकर एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एसआईसी, सीएमएस सहित बहुत से ऐसे पद हैं, जिनको संभालने वाले अधिकारी डॉक्टर हैं, लेकिन शासन के आदेश के बाद भी वो ओपीडी में सेवा नहीं दे रहे हैं। जबकि शासन स्तर से सभी विशेषज्ञ अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे ओपीडी में मरीजों को देखने का निर्देश है।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का हवाला देते हुए सप्ताह में तीन दिन 2 घंटे ओपीडी करने का निर्देश 15 जून 2021 को जारी किया गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक तो जिले में अधिकारी अस्पतालों में गए और मरीजों को देखा, लेकिन पिछले एक साल से अधिक समय से इस आदेश का अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


इस तरह की स्थिति तब है जब जिले में सीएमओ के साथ ही एडिशनल और डिप्टी सीएमओ, एसआईसी, सीएमएस को मिलाकर 14 डॉक्टर हैं, जो अभी इन प्रशासनिक पदों पर हैं। अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने प्रशासनिक पदों पर बैठे डॉक्टरों को सप्ताह में तीन दिन 2 घंटे तक अस्पतालों में ओपीडी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

महानिदेशक का आदेश मिला है। इसके आधार पर सभी डॉक्टरों, जो प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, उनको अस्पतालों में तीन दिन दो घंटे मरीज देखने की समय-सारिणी बनवाई जा रही है। मैं खुद भी तीन दिन मरीजों को देखूंगा। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

इन डॉक्टरों को भी बैठना होगा ओपीडी में

  • डॉ. संदीप चौधरी - सीएमओ 
  • डॉ. संजय राय-एडिशनल सीएमओ
  • डॉ. एके मौर्या- एडिशनल सीएमओ 
  • डॉ. एसएस कन्नौजिया-एडिशनल सीएमओ 
  • डॉ. राजेश प्रसाद-एडिशनल सीएमओ 
  • डॉ. पीयूष राय-डिप्टी सीएमओ 
  • डॉ. वाईबी पाठक-डिप्टी सीएमओ
  • डॉ. एम हाशमी-डिप्टी सीएमओ 
  • डॉ. अमित सिंह-डिप्टी सीएमओ
  • डॉ. एचसी मौर्या- डिप्टी सीएमओ 
  • डॉ. बृजेश कुमार-सीएमएस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल 
  • डॉ. मनीषा सिंह-एसआईसी, महिला अस्पताल कबीरचौरा
  • डॉ. जीसी द्विवेदी-एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed