फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP government claims failure, unannounced power deduction

यूपी सरकार के दावे फेल, बिजली की अघोषित कटौती ने उड़ाई नींद, आक्रोश

Mon, 21 Aug 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 21 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
UP government claims failure, unannounced power deduction
massive power shortage

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश जारी किया है, लेकिन वर्तमान में पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों के ग्रामीण इलाकों में सरकार के आदेश के विपरीत 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में गहरी नाराजगी पनप रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार को कोस रहे हैं। वहीं विभाग कंट्रोल से ही कटौती का हवाला देकर पीछा छुड़ा रहा है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है। बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विद्युत उपकेंद्र फूलपुर की है। क्षेत्र के अंबारी, पलिया, खानजहांपुर, बिलारमऊ, गोधना, पुरामया पांडेय, निजामपुर, माहुल में अघोषित कटौती चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कब आएगी और जाएगी कोई समय नहीं है। इसी क्रम में पुष्पनगर में स्थापित विद्युत स्टेशन से खेतापट्टी, बेला, फतेपुर, डीह कैथौली आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। फाल्ट हो जाने पर कई दिनों तक बिजली गुल रहती है।


खेतापट्टी के प्रधान मनीष सिंह ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द समस्या का हल नहीं निकला तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

वहीं जौनपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं आ रही हैं। किसान धान की फसल के सिंचाई के लिए परेशान हैं। यही हाल अन्य जिलों में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed