{"_id":"5bec3a8ebdec22695a4bf25f","slug":"up-former-minister-operate-social-media-account-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः जेल में ऑनलाइन रहते हैं हत्या के आरोपी पूर्व मंत्री, मैसेज से समर्थकों का लेते हैं हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जेल में ऑनलाइन रहते हैं हत्या के आरोपी पूर्व मंत्री, मैसेज से समर्थकों का लेते हैं हालचाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री अंगद यादव अपने एनड्रॉइड सेट के जरिए 24 घंटे ऑनलाइन रहते हैं। यहां तक कि वह अपने समर्थकों को मैसेज भेजकर उनका हालचाल भी लेते रहते हैं।
मोबाइल पर ही समर्थकों की समस्या भी निपटाते हैं। पूर्व मंत्री के लिए घर और जेल में कोई फर्क नहीं है। सोशल साइटों पर मौजूद अंगद यादव का फेसबुक एकाउंट तो यही हाल बयां कर रहा। हालांकि उनकी सोशल साइट वह स्वयं चला रहे हैं या कोई और यह जांच का विषय है।
बता दें कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास 19 दिसंबर 2015 की सुबह ताबड़तोड़ गोली मारकर लालगंज तहसील के अधिवक्ता और कांग्रेस पार्टी के नेता रहे राजनरायन सिंह की हत्या कर दी गई। सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अंगद यादव इसके मुख्य आरोपी हैं। तभी से वह जेल में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जेल के भीतर रहते हुए भी अंगद यादव कभी जेल का भोजन नहीं करते। उनके लिए सुबह शाम घर से भोजन और नाश्ता जाता है। जेल के भीतर से ही अंगद यादव मोबाइल फोन के जरिए बाहर के लोगों से जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन वह अपने समर्थकों और पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करते रहते हैं।
जेल की बैरक में बैठकर ही पूर्व मंत्री सोशल साइटों के जरिए अपने लोगों को संदेश और शुभकामनाएं भी देते हैं। वह सबके लिए 24 घंटे ऑनलाइन रहते हैं। यहीं से दीपावली और छठ आदि की लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

जेल के भीतर से बदमाश ने मांगी रंगदारी
demo pic
बताते हैं कि तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार निवासी जितेंद्र कुशवाहा पशुओं के डाक्टर हैं। जितेंद्र के ऊपर करीब चार माह पूर्व रंगदारी न देने पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस अभी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है कि 10 नवंबर को जितेंद्र के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि जेल से बोल रहा हूं। मुझे रंगदारी चाहिए।
यदि रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे सहित परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। हालांकि बदमाश को कितने रुपये चाहिए इसका जिक्र नहीं किया। पहले तो जितेंद्र किसी की शरारत समझकर शांत हो गए लेकिन धमकी भरा फोन लगातार आने पर उन्होंने मंगलवार की शाम इस घटना की रिपोर्ट तरवां थाने में दर्ज कराई।
जेल के भीतर से बदमाश का फोन आने से पुलिस हैरान हैऔर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।