फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up first dolphin sanctuary will be builds in sarnath

सारनाथ में बनेगी देश की दूसरी और यूपी की पहली डाल्फिन सेंक्च्युरी

Sun, 26 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 26 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
up first dolphin sanctuary will be builds in sarnath
पर्यटन के लिहाज से इसे बनाया जाएगा विश्वस्तरीय
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर पूरी दुनिया में ख्यात तथागत भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ को आने वाले दिनों में डाल्फिन सेंक्च्युरी के लिए भी जाना जाएगा। नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के तहत यहां डाल्फिन सेंक्च्युरी विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


पर्यटन के लिहाज से इसे विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। साथ ही, यहां के मौजूदा कछुआ ब्रीडिंग एंड रेस्क्यू सेंटर के विस्तार की भी तैयारी है। पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने वाली डाल्फिन सेंक्च्युरी पर तकरीबन एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह देश की दूसरी और यूपी की पहली डाल्फिन सेंक्च्युरी होगी। 

रविवार को एनएमसीजी के डायरेक्टर जनरल (डीजी) यूपी सिंह ने सारनाथ कछुआ ब्रीडिंग रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसके विस्तार के साथ ही डाल्फिन सेंक्च्युरी के लिए जमीन की तलाश और प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी यूपी सिंह के साथ फारेस्ट वाइल्ड लाइफ के चीफ कंजरवेटर एसके अवस्थी, एनएमसीजी के सलाहकार संदीप बहेरा, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के चार वैज्ञानिक तीन दिनी दौरे पर यहां आए हैं।

टीम के साथ डीजी ने राजघाट से रामनगर तक जगंगा को साफ-सुथरा करने के लिए चलाई जा रही परियोजनाआें की प्रगति जानी। कछुआ समेत अन्य जलीय जीवों के संरक्षण का हाल जाना। डीजी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ देहरादून, सेंटर फार इनवायरमेंट एजूकेशन, सिफरी बैरकपुर के साथ मिलकर गंगा की सफाई का काम कराया जा रहा है। 


वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून का नरौरा में नया रिहैबिलिटेशन रेस्क्यू सेंटर तैयार हो गया है। सारनाथ में कछुआ और डाल्फिन के साथ ही अन्य जलीय जंतुओं को संरक्षित कर गंगा में छोड़ा जाएगा जो गंगा को साफ करने में सहायक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed