फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Encouter Jharkhand police took away Naxalite injured he was treated for seven days nephew also arrested

UP Encouter: मुठभेड़ में घायल नक्सली को ले गई झारखंड पुलिस, सात दिन से चल रहा था इलाज; भतीजा भी है अरेस्ट

Tue, 27 May 2025 08:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 May 2025 08:27 AM IST
सार

झारखंड की पुलिस ने बीते 20 मई को नक्सली को गोली मारकर घायल कर दिया था। शातिर वाराणसी भाग कर अपने एक भतीजे के यहां छिप गया। अपना इलाज करवाने के लिए भतीजे के सहयोग से नक्सली अस्पताले में भर्ती हो गया था। इस आरोप में 22 मई को भतीजा गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
UP Encouter Jharkhand police took away Naxalite injured he was treated for seven days nephew also arrested
नक्सली को अपने साथ ले जाती झारखंड पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित नगर, नरिया स्थित साईं मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती घायल नक्सली को झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाने की पुलिस सोमवार को अपने साथ ले गई। इससे पहले उसे जिला अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बंसकटिया जंगल में गत 17 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाने के सलगा गांव का रहने वाला नक्सली अखिलेश यादव उर्फ बुटन मांझी उर्फ गौतमजी गोली लगने से घायल हो गया था। 
विज्ञापन


अपने भतीजे आकाश कुमार यादव के साथ नक्सली अखिलेश 20 मई को वाराणसी आया। यहां वह रोहित नगर, नरिया स्थित साईं मेडिसिटी हॉस्पिटल में अपना नाम मिथिलेश कुमार यादव बताकर उपचार शुरू कराया। इसकी सूचना लंका थाने की पुलिस को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष ने झारखंड पुलिस को सूचना देकर नक्सली अखिलेश की निगरानी के लिए हॉस्पिटल में फोर्स तैनात करा दी। झारखंड पुलिस ने 22 मई को आकाश को गिरफ्तार किया। नक्सली अखिलेश के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो झारखंड की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। 


उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि नक्सली को झारखंड की पुलिस अदालत में पेश कर अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई झारखंड की पुलिस के स्तर से ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed