{"_id":"692b54022800b5e87a06d14e","slug":"up-encounter-animal-smuggling-criminal-arrested-in-encounter-in-varanasi-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: पशु तस्करी...मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, 20 घंटे पहले इसके दो साथी भी हुए थे अरेस्ट; तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: पशु तस्करी...मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, 20 घंटे पहले इसके दो साथी भी हुए थे अरेस्ट; तमंचा बरामद
Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट की चौबेपुर पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को शनिवार की सुबह अरेस्ट किया था। उनका तीसरा साथी चकमा देकर भाग निकला था। रात में उसे भी हाफ एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी के आरोपी अभिषेक यादव उर्फ गोलू को फूलपुर पुलिस ने शनिवार की रात नागापुर के पास स्थित सिन्धुरिया रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाएं पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से .312 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद पिछवारी का निवासी है। अभिषेक के दो साथियों दिनेश यादव और संतोष यादव निवासी सरैया उक्थी चौबेपुर को फूलपुर पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में सुबह ही गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस को चकमा देकर अभिषेक भाग निकला था।
विज्ञापन
एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया की फूलपुर पुलिस ने पिण्डराई अण्डरपास के पास से एक चार पहिया वाहन से 6 संरक्षित पशु को बरामद किया था। इस बीच दिनेश यादव और संतोष यादव निवासी सरैया उक्थी चौबेपुर को गिरफ्तार किया गया। तभी एक अन्य आरोपी अभिषेक भाग निकला था। पुलिस दबिश दे रही थी। इस बीच फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को सूचना मिली कि अभिषेक जौनपुर की तरफ से अपने घर चौबेपुर की तरफ जाने वाला है।
विज्ञापन
टीम ने घेराबंदी की और नागापुर के पास स्थित सिन्धुरिया रोड के पास अभिषेक को सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन तब तक वह पुलिस फोर्स पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल हुआ। अभिषेक के खिलाफ़ चंदौली और वाराणसी में गैंगस्टर समेत अन्य आरोपों में 5 प्राथमिकी दर्ज है।