फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP elections, ready to jump into the JD-U

यूपी के चुनाव में कूदने को तैयार जदयू

Wed, 11 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
जदयू ने प्रदेश के चुनावी समर में कूदने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को पिंडरा में होने वाला पार्टी का राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन इस कड़ी का अहम हिस्सा है। सम्मेलन के बहाने जदयू उत्तर प्रदेश में अपना कैडर मजबूत करेगी। संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल की संभावना भी है। विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस और छोटे दलों से गठजोड़ कर सकती है। चुनाव में शराबबंदी पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा। 
विज्ञापन


पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज में 12 मई को जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इसके लिए पूरे प्रदेश से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वाराणसी पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सभी मंडल पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे कार्यक्रम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव नजर रखे हुए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन का कहना है कि सपा और बसपा से लोग ऊब चुुके हैं। भाजपा से भी मोहभंग हो गया है। महागठबंधन विधानसभा चुनाव में दमदार विकल्प होगा। कांग्रेस के अलावा हम छोटे दलों के भी संपर्क में है। 
विज्ञापन


पार्टी के राज्यसभा सदस्य अनवर अली और आरसीपी सिंह भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, शैलेश कुमार, श्रवण कुमार और मंजू वर्मा, पूर्व विधायक सतीश कुमार (सम्मेलन के संयोजक) भी जनसंपर्क में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन, श्रीनाथ पटेल, बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, अरुण सिन्हा भी शहर में डेरा जमाए हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार के उद्योग एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में दो पार्टियों तक राजनीति सिमट गई है। उत्तर प्रदेश कभी राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मई की अपराह्न 2 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। फिर पिंडरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। उनके साथ बिहार सरकार के 11 मंत्री, पांच एमएलसी, एक विधायक भी होंगे। एडीम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री 2:40 बजे पिंडरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे सर्किट हाउस लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।  मुख्यमंत्री अगले दिन सुबह 5:30 बजे दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। यहां से 7:00 बजे संकट मोचन मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से 8:00 बजे पटना रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed