फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP elections 2022 Former minister Ambika Chaudhary may join Samajwadi Party leaders reach Lucknow to meet Akhilesh Yadav

यूपी चुनाव 2022: आज सपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, अखिलेश यादव के बुलावे पर लखनऊ पहुंचे

Sat, 28 Aug 2021 12:27 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Sat, 28 Aug 2021 12:27 PM IST
सार

बलिया से 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंचे हैं। इसमें पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी भी शामिल हैं। पार्टी की हाईकमान बैठक विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
UP elections 2022 Former minister Ambika Chaudhary may join Samajwadi Party leaders reach Lucknow to meet Akhilesh Yadav
अंबिका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गई है। बलिया जनपद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शनिवार को समाजवादी पार्टी  में शामिल हो सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के साथ लखनऊ में जमे हैं। बलिया से सपा जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव समेत 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके बेटे आनंद चौधरी ने बसपा छोड़ दी थी। अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बसपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि अंबिका चौधरी भी जल्द ही सपा ज्वाइन कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के बेहद करीबी हैं अंबिका

अंबिका चौधरी 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा में शामिल हुए थे। बसपा से इस्तीफा देते समय उन्होंने लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें छोटा या बड़ा कोई दायित्व नहीं सौंपा गया। इसके कारण खुद को उपेक्षित और अनुपयोगी महसूस कर रहे हैं। अंबिका पांच साल पहले तक सपा के कद्दावर नेता माने जाते थे। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी होने के कारण ही सपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था।

सपा जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव और जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बलिया जनपद से 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंचे हैं। इसमें पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी भी शामिल हैं। पार्टी की हाईकमान बैठक विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed