{"_id":"6228fb3d1cb9c46e0a6ec215","slug":"up-election-result-up-election-result-counting-of-votes-will-be-monitored-by-cctv-cameras-victory-procession-banned-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी मतगणना, विजय जुलूस पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी मतगणना, विजय जुलूस पर पाबंदी
Thu, 10 Mar 2022 12:38 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:38 AM IST
सार
वाराणसी में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी कराई जा रही है। यहां मतगणना स्थल पर बाहरी सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में ईवीएम प्रकरण को लेकर मचे बवाल को देखते हुए पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में मतगणना होगी। वहीं चार कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, तीन कंपनी पीएसी और दो हजार इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर सहित सिविल पुलिसकर्मियों को तैनात कर किया गया।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने फोर्स के संग मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ अन्य किसी के वाहन अंदर नहीं जा सकेंगे। विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है। परिणाम की जानकारी देने के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी टीवी लगाई गई और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होती रहेगी।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह के अनुसार स्ट्रांग रूम सीआरपीएफ की सुरक्षा में है, उसके बाद पीएसी और तीसरे स्तर पर सिविल पुलिस मुस्तैद है। मतगणना भी पैरामिलिट्री और पीएसी मुस्तैदी में कराई जाएगी। मतगणना स्थल तक मोबाइल, टैबलेट, कैलकुलेटर, शस्त्र अन्य किसी तरह के भी इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक है।

24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी कराई जा रही है, वहीं मतगणना भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी और परिणाम एलईडी पर जारी होते रहेंगे। बाहरी सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
मतगणना एजेंटों को पीछे वाले गेट से इंट्री दी जाएगी और पहड़िया गेट नंबर एक से सिर्फ मतगणना अधिकारियों और कर्मियों को प्रवेश मिलेगा। ट्रैफिक को लेकर डायवर्जन लागू किया गया है। विजय जुलूस निकाले पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसा करते हुए कोई पाय गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी तय है।