UP Result LIVE: बलिया में मंत्री आनंद स्वरूप हारे, भदोही में बाहुबली विजय मिश्र का किला ढहा, बनारस में भाजपा की जय-जय
यूपी में इस बार किस दल और प्रत्याशी की होली रंगों से सराबोर होगी, यह आज पता चल गया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम जारी हो गए। वाराणसी की आठों सीटों पर भाजपा की जीत हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम अब सामने आने लगे हैं। पूर्वांचल के 10 जिलों की 61 सीटों पर सपा और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली। रुझान को देखते हुए कहीं खुशी तो कहीं गम की लहर है। मतगणना केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। बलिया जिले में छठवें चरण में 7 सीटों के लिए तीन मार्च और वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और चंदौली में सातवें और अंतिम चरण के लिए 54 सीटों पर मतदान हुआ था। मतगणना परिणाम के लिए पढ़ें पल-पल का अपडेट...
कालीन नगरी यानी भदोही जिले की तीन सीटों पर भाजपा और सहयोगी दल निषाद पार्टी ने जीत दर्ज कर भगवा लहराया है। वहीं एक सीट पर सपा की साइकिल दौड़ी है। यहां ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विपुल दूबे ने पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद और चार बार के विधायक बाहुबली विजय मिश्र को हराकर इतिहास रचा है। वहीं, भदोही सीट पर भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी अपनी सीट बचाने में असफल रहे। यहां से पूर्व विधायक सपा प्रत्याशी जाहिद बेग फिर चुनाव जीत गए हैं। औराई से दीनानाथ भास्कर ने लगातार दूसरी बार भगवा लहराया है।
चंदौली के सैयदराजा सीट से भाजपा के सुशील सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के मनोज सिंह डब्लू को 10917 से हराया। सुशील सिंह को कुल 87891 और मनोज सिंह डब्लू को 76974 वोट मिले। अन्य तीन सीटों मुगलसराय, सकलडीहा और चकिया पर अंतिम राउंड की गिनती जारी है।
बलिया: बैरिया विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप को हराया। इसी सीट पर भाजपा के बागी सुरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बेल्थरारोड सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी को जीत मिली। रसड़ा विधानसभा से बसपा के उमाशंकर सिंह लगातार दूसरी बार जीते।
गाजीपुर: जहूराबाद सीट से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर जीते। मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय सपा प्रत्याशी सुहेब अंसारी से पीछे चल रही हैं। सदर सीट पर मंत्री डा. संगीता बलवंत मामूली अंतर से सपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।
वाराणसी: 23वें राउंड की मतगणना के बाद वाराणसी दक्षिणी सीट से नीलकंठ तिवारी 90878 आगे चल रहे हैं। सपा के किशन दीक्षित 85914 कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बाकी सात सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत हुई। औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। शहर भर में जश्न मनाया जा रहा है।
इनकी हुई जीत, औपचारिक घोषणा बाकी
वाराणसी की पिंडरा सीट से निवर्तमान विधायक अवधेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को हराया। शहर दक्षिणी सीट को छोड़कर बाकी सातों पर भाजपा की जीत करीब-करीब तय है। दक्षिणी में मंत्री नीलकंठ तिवारी और सपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चल रही है।
जौनपुर: मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर जीतीं। मल्हनी सीट से लकी यादव ने बाहुबली धनंजय सिंह को हराया। जौनपुर सदर से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव हार के करीब हैं।मड़ियाहूं से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ आरके पटेल ने जीत दर्ज की। सपा की सुषमा पटेल हारीं। शाहगंज से हारे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई। इस सीट पर निषाद पार्टी के रमेश सिंह ने जीत दर्ज की। जफराबाद से जीते सपा-सुभासपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय। भाजपा के सिटिंग विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को हराया।
जीत की औपचारिक घोषणा बाकी
इसी तरह मिर्जापुर की नगर विधानसभा से भाजपा के रत्नाकर मिश्र 40 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए। चुनार सीट पर भी भाजपा को जीत मिली है। मऊ जिले की घोसी विधानसभा से सपा के दारा सिंह चौहान जीते तो मधुबन से भाजपा के राम विलास चौहान जीते। औपचारिक घोषणा बाकी है।
वाराणसी: 16 राउंड की गिनती के बाद वाराणसी शहर दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी एक बार फिर से पिछड़ गए हैं। सपा के किशन दीक्षित को 62750 जबकि नीलकंठ तिवारी को 61374 मत मिले हैं। वहीं उत्तरी, कैंट, अजगरा, पिंडरा, सेवापुरी, और रोहनिया से भाजपा की बढ़त बनी हुई है।
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। लालगंज, गोपालपुर, अतरौलिया, सदर सीट, सगड़ी सीट से सपा बड़े अंतर से आगे चल रही है।
जौनपुर में भाजपा-सपा समर्थक भिड़े
जौनपुर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और सपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आपस में भिड़ गए। अर्धसैनिक बल के जवानों ने लाठी पटकते हुए दौड़ाया तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। मतगणना केंद्र के बाहर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थिति तनावपूर्ण है।
चंदौली की सैयदराजा सीट से सुशील सिंह जीते, औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं वाराणसी और मिर्जापुर की सभी टों पर भाजपा की बढ़त बरकरार है।
सोनभद्र: दुद्धी सीट पर कांटे की टक्कर। 13वें राउंड की गणना तक भाजपा करीब तीन हजार वोटों के अंतर से आगे। सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड पीछे चल रहे हैं। ओबरा से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सात हजार वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी अरविंद कुमार पर बढ़त बनाई। घोरावल से भाजपा के डॉ. अनिल मौर्य 17 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 22 राउंड की गणना हो चुकी है। सपा के रमेश दुबे को 50 हजार और भाजपा के अनिल मौर्य को 67 हजार से अधिक वोट मिले हैं। राबर्ट्सगंज सीट पर भी नजदीकी मुकाबला है। भाजपा के भूपेश चौबे ने सपा के अविनाश कुशवाहा पर पांच हजार वोटों की बढ़त बनाई है। यहां अभी 15 राउंड की गणना हुई है।
गाजीपुर: जिले की जमानिया, जंगीपुर, सैदपुर, और सदर विधानसभा से सपा, जहूराबाद में सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं।
पूर्वांचल के छह मंत्री जीत की ओर
शिवपुर से अनिल राजभर, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी, मड़िहान से रमाशंकर पटेल , ओबरा से संजीव गोंड, गाजीपुर से संगीता बलवंत आगे हैं। वहीं बलिया के बैरिया से आनंद स्वरूप शुक्ल, फेफना से उपेंद्र तिवारी और जौनपुर सदर से गिरीश यादव पीछे चल रहे हैं।
वाराणसी: दोपहर ढाई बजे तक जिले की आठों सीट व मिर्जापुर की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन की बढ़त जारी है। वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखते हुए सीआरपीएफ और पुलिस बलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
पढ़ेंः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा गठबंधन क्लीन स्वीप की ओर, कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न
मऊ: 14वें राउंड की गिनती के बाद घोसी विधानसभा से दारा सिंह चौहान ने भाजपा के विजय राजभर से 1290 मतों से बढ़त ली। वहीं सदर सीट से अशोक सिंह आगे चल रहे हैं। सपा-सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी इस सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
जौनपुर: पूर्वांचल के हॉट सीटों में से एक मल्हनी में सपा के प्रत्याशी लकी यादव 10561 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जदयू के धनंजय सिंह हैं। जिले की 9 में से सात सीटों पर सपा आगे चल रही है।
मिर्जापुर की चारों सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे हैं। वहीं चंदौली की तीन सीटों पर भाजपा और एक सीट पर सपा आगे चल रही है।
वाराणसी की आठों सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है। शहर दक्षिणी और पिंडरा को छोड़कर बाकी सीटों पर मतों का अंतर बहुत ज्यादा है। शहर भर में जगह-जगह जश्न का दौर शुरू हो चुका है। ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।
मिर्जापुर: जिले की सभी सीटों पर (मिर्जापुर सदर, छानबे, मझवां, चुनार और मड़िहान) एनडीए के उम्मीदवारों ने काफी बढ़त बना ली है।
मऊः 14वें राउंड में सदर विधानसभा से अब्बास अंसारी भाजपा के अशोक सिंह से 15632 मतों आगे हो गए हैं।
जौनपुर: सदर का मतगणना कार्य रोक दिया गया है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रशासन ने 14 राउंड की गणना कर लिया है। लेकिन अभी तक उन्हें चार राउंड तक का ही परिणाम बताया है। जब तक पूरा परिणाम नहीं आ जाता तब तक आगे की मतगणना होगी।
गाजीपुर: जहूराबाद सीट से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं।
बलिया : सुरेंद्र सिंह बैरिया से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं वहीं मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला दूसरे स्थान पर हैं। जबकि उपेंद्र तिवारी भी पिछड़ रहे हैं।
पढ़ेंः बलिया में कांटे की टक्कर जारी, मंत्री आनंद स्वरूप और उपेंद्र तिवारी पिछड़े, 4 सीट पर सपा आगे
सोनभद्र: घोरावल, दुद्धी व ओबरा में भाजपा और सदर सीट से सपा आगे। मतगणना स्थल राजकीय पालीटेक्नीक कालेज में बड़ी भीड़ जुटी है।
चंदौली: मुगलसराय से भाजपा के रमेश जायसवाल, सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह और चकिया से भाजपा के कैलाश खरवार जबकि सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव बढत बनाए हुए हैं।
जौनपुर में धनंजय सिंह पिछड़े
सदर सीट से सपा आगे, केराकत से सपा, जफराबाद से सुभासपा आगे, मल्हनी से सपा आगे, मछलीशहर से रागिनी सोनकर आगे, मुंगराबादशपुर से बीजेपी आगे, शाहंगज से निषाद आगे, बदलापुर से भाजपा आगे और मड़ियाहू से अपना दल एस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मल्हनी से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह को सपा ने पीछे छोड़ दिया है।
मऊ सदर विधानसभा में 11 राउंड की गणना के बाद सपा-सुभासपा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी अब आगे हो गए हैं। भाजपा के अशोक सिंह अशोक सिंह 7131 मतों से पिछड़ गए हैं।
बलिया: बलिया जिले की सातों सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। तीन सीट पर भाजपा जबकि तीन सीट पर सपा और एक सीट पर बसपा आगे है। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्रूप शुक्र पीछे चल रहे हैं। भाजपा के बागी और बैरिया विधायक शुरुआत से ही तीसरे स्थान पर हैं।
चंदौली: सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह, चकिया से भाजपा के कैलाश खरवार और मुग़लसराय से भाजपा के रमेश जायसवाल आगे हैं जबकि सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव आगे हैं।
मऊ: सदर विधान सभासे भाजपा के अशोक सिंह आगे हैं। सपा-सुभासपा के अब्बास अंसारी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
सोनभद्र के घोरावल से भाजपा की बढ़त जारी है। भाजपा के अनिल को 15735, सपा के रमेश को 12020, बसपा के मोहन को 5906, कांग्रेस प्रत्याशी को 1273 मत मिले हैं।
बलिया: छठे चक्र की गिनती के बाद बांसडीह से भाजपा, बेल्थरारोड से भाजपा, रसड़ा से बसपा, फेफना से सपा, बैरिया से सपा, सिकंदरपुर से सपा और बलिया नगर से भाजपा आगे।
वाराणसी: सात सीटों पर भाजपा आगे
तीन चरण की गिनती के बाद वाराणसी शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी 1673 वोट से पीछे चल रहे हैं। बाकी सात सीटों पर भाजपा की बढ़त है। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय भाजपा के अवधेश सिंह से पीछे हो गए हैं। शिवपुर से बीजेपी के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं।
बलिया में सपा और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला
बलिया की सात विधानसभा सीटों पर पांच राउंड की मतगणना के रोचक मुकाबला नजर आ रहा है। तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा वहीं तीन सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे हैं। एक विधानसभा सीट पर बसपा के उमाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं। बांसडीह से भाजपा की केतकी सिंह सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी से लगभग 3000 मतों से आगे चल रही हैं। बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठू राम सुभासपा के हंसु राम से 2000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।
बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह सपा प्रत्याशी नारद राय से छह हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। रसड़ा विधानसभा में बसपा के उमाशंकर सिंह लगभग 2000 मतों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। बैरिया विधानसभा में भाजपा के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप सपा से 5000 से पीछे चल रहे हैं। फेफना विधानसभा सीट पर भाजपा के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी सपा से लगभग साढे 4000 मतों से पीछे चल रहे हैं। सिकंदरपुर में सपा के प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी कांटे के मुकाबले में लगभग 800 मतों से भाजपा से आगे चल रहे हैं।
सोनभद्र की सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
आजमगढ़: तीन राउंड की गिनती के बाद फूलपुर विधानसभा सीट से सपा के रमाकांत यादव को 7218, बीजेपी के रामसूरत राजभर को 5097 और बसपा के शकील अहमद को 4849 मत प्राप्त हुए हैं। मेंहनगर में भाजपा की मंजू सरोज 5327, सपा की पूजा सरोज को 7532 मत मिले। लालगंज सीट पर सपा के बेचई सरोज को 4788, भाजपा की
नीलम सोनकर को 3211, बसपा के अरिमर्दन आजाद को 2806 मत मिले। दीदारगंज में सपा प्रत्याशी को 5813 , बीजेपी को 3537 और बसपा को 2700 मत मिले। गोपालपुर और निजामाबाद में भी सपा आगे है।
चंदौली के सैयदराजा सीट से भाजपा के सुशील सिंह, चकिया सीट से भाजपा के कैलाश जबकि सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह और मुग़लसराय से सपा के चंद्रशेखर यादव आगे चल रहे हैं।
बलिया: पांच राउंड की गिनती के बाद बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह(486से), बेल्थरा रोड से भाजपा के छट्ठु राम (500 से), रसड़ा से बसपा के उमाशंकर (977 से), फेफना से सपा के संग्राम यादव (3655 से) बैरिया से सपा के जयप्रकाश(5263 से), सिकंदरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजवी (831 से) औऱ बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर(6201 से) आगे चल रहे हैं।
वाराणसीः तीसरे चरण की गिनती के बाद सेवापुरी सीट से भाजपा के नीलरतन (4165), सपा के सुरेंद्र पटेल (3365) आगे चल रहे हैं। वहीं अजगरा विधानसभा में भाजपा के टी राम (3265) आगे चल रहे हैं। शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे हैं। शिवपुर से अनिल राजभर और उत्तरी से रविंद्र जायसवाल आगे हैं।
आजमगढ़: लालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के बेचई सरोज (2399) सबसे आगे। भाजपा की नीलम सोनकर को 1602 तो बसपा के आजाद अरिमर्दन को 1404 मत मिले।
बलिया: तीसरे चक्र की गिनती के बाद बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह, बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठु राम, रसड़ा से बसपा के उमाशंकर से फेफना से सपा के संग्राम यादव, बैरिया से सपा के जयप्रकाश, सिकंदरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजव और बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं।
वाराणसी: दूसरे चरण में भी शहर दक्षिणी से 6076 वोट से मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।
गाजीपुर की जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर सबसे आगे हैं। बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर।
मऊ सदर विधानसभा से भाजपा के अशोक सिंह (5719) आगे। मुख्तार के बेटे और सपा-सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी को 4250 और बसपा प्रत्याशी 3550 मिले।
मिर्जापुर नगर विधानसभा से सपा के कैलाश चौरसिया को 2148, भाजपा के रत्नाकर मिश्र को 2808, बसपा के राजेश पांडेय 1475, और कांग्रेस भगवान दत्त पाठक को 10 मत मिले।
मऊ की घोसी से भाजपा के विजय राजभर सपा के दारा चौहान से आगे चल रहे हैं।
सोनभद्र की ओबरा सीट से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड आगे चल रहे हैं।
दूसरे चक्र की मतगणना के बाद आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा सीट से सपा के एचएन पटेल (6849)आगे चल रहे हैं। भाजपा की वंदना सिंह 3296, बसपा के शंकर यादव को 3128 मत मिले।
बलिया में नजर आ रहा कड़ा मुकाबला
बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। सपा प्रत्याशी बैरिया, सिकंदरपुर, फेफना तथा सुभासपा के प्रत्याशी रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी बांसडीह, बेल्थरारोड और बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। भाजपा के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला पीछे चल रहे हैं। सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पीछे चल रहे हैं।
- चंदौली की चार सीटों में मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा से समाजवादी पार्टी और चकिया से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
- वाराणसी की सेवापुरी सीट से दूसरे राउंड की गणना में नीलरतन ( 7420) सबसे आगे। सुरेंद्र पटेल को 5059 और अरविंद को 1853 मत मिले।
- जौनपुर सदर विधानसभा के दूसरे राउंड की गणना में सपा ने बनाई बढ़त। सपा को मिले 4930 वोट, बीजेपी को मिले 2406 वोट।
- सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सपा सबसे आगे। दुद्धी सीट से भाजपा के रामदुलार सबसे आगे।
वाराणसी: पहले चक्र की गिनती के बाद शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी पिछड़े। सपा के किशन दीक्षित 7124 सबसे आगे हैं। रोहनिया से अरुण पटेल 1357, राजेश्वर पटेल 295, अभय पटेल 2401 , सुनील पटेल 3159 और 97 लोगों को नोटा का बटन दबाया है।
- जौनपुर के मल्हनी से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह 2338 वोट से आगे
- पहले चक्र की मतगणना के बाद सगड़ी विधानसभा में सपा के एचएन पटेल को 226 मत, भाजपा की वंदना सिंह को 170 मत, बसपा के शंकर यादव को 35 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सगड़ी में सपा के एच एन सिंह सिंह पटेल आगे चल रहे हैं।
- पहले चक्र की मतगणना के बाद गाजीपुर की जमानिया से सपा 3674 मतों से आगे।
- पहले चक्र की मतगणना के बाद बलिया के बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह, बेल्थरा रोड से भाजपा के छट्ठु राम, रसड़ा से सुभासपा के महेंद्र चौहान, बैरिया से सपा के जयप्रकाश
आगे चल रहे हैं। बैरिया से विधायक एवं वीआईपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं। फेफना, सिकंदरपुर और बलिया नगर के अपडेट का इंतजार है।
- भदोही की औराई विधान सभा: टेबल संख्या 2 व 11 की गई तकनीकी खराबी से नहीं हो पाई। इंजीनियर लगाए गए।
- बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा से सपा के जियाउद्दीन भाजपा के संजय यादव से 270 मतों से आगे।
- ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा के रामकिशोर बिंद 1115 वोट से आगे। दूसरे पर निषाद पार्टी के विपुल व तीसरे पर विजय मिश्र।
- बांसडीह विधानसभा से भाजपा की केतकी सिंह सपा के रामगोविंद से 486 मतों से आगे। केतकी को 3098, रामगोविंद को 2612 मत मिले।
वाराणसी: शुरुआती रुझान में दक्षिणी से भाजपा आगे है। पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी को सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित टक्कर दे रहे हैं। उधर, शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं।
- बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा के छट्ठू राम अपने निकटतम प्रत्याशी सुभाषपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी से लगभग 500 वोटों से आगे चल रहे हैं।।
- बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र चौहान लगभग डेढ़ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बसपा के उमाशंकर सिंह को दूसरे स्थान पर हैं।
- मिर्जापुर में पॉलिटेक्निक के मतगणना स्थल की पूरी सड़क को खाली कराया जा रहा है। पुलिस प्रयास कर रही है कि सड़क पर भीड़ न जमा हो।
- वाराणसी में सुबह सवा नौ बजे के रुझान में दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, पिंडरा से अजय राय और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह आगे हुए। वहीं जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं।
पढ़ेंः विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
पूर्वांचल की कई सीटों पर नजर
होली के रंग भी पहले की ही तरह नतीजों के बाद ही बिखरेंगे। मगर पूर्वांचल की कई सीटें ऐसी हैं, जिनके लड़ाकों की धड़कनें भी कुछ ज्यादा तेज हैं। इसका एक कारण ये भी है कि यहां से नौ मंत्री मैदान में हैं। वहीं आजमगढ़ से रमाकांत यादव, मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजा मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भदोही से विजय मिश्रा और जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह मैदान में हैं। ओमप्रकाश राजभर का सियासी भविष्य भी आज तय होगा। वो खुद गाजीपुर के जहूराबाद सीट से मैदान में हैं। वाराणसी में तीन मंत्री मैदान में हैं।
पढ़ेंः विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
वाराणसी की सभी विधानसभा सीटें अहम
प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी की सभी आठ सीटें बेहद अहम हैं, मगर वाराणसी दक्षिण की सीट पर जोरदार टक्कर मानी जा रही है। इन आठ सीटों पर तीन मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। जौनपुर की मल्हनी सीट भी हॉट सीट है। ये सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, तो धनंजय सिंह भी माननीय बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल (यू) के टिकट से मैदान में हैं, तो वहीं सपा ने मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को टिकट दिया है। लकी मौजूदा समय में भी इसी सीट से विधायक हैं।
पढ़ेंः इस लिंक पर क्लिक करें और चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर नजरें
सपा मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र होने की वजह से आजमगढ़ पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। आजमगढ़ में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 2017 के चुनाव में पांच पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि चार बसपा और एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। अखिलेश यादव के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, तो वहीं भाजपा सेंध लगाने की पूरी जुगत में है।
पढ़ेंः सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
2017 में वारणसी की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा
वर्ष 2017 में वाराणसी की आठों विधानसभा में भाजपा गठबंधन ने कब्जा किया था। ऐसे में आज भाजपा के साथ ही सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर यह देखने लायक रहेगा कि सियासत में कौन कितने पानी में हैं। बता दें कि जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 62.02% मतदान हुआ था और इस बार 60.59% मतदान हुआ है।