फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up Election Congress General Secretary Priyanka Gandhi on Varanasi tour reached Banaras Gharana

विधानसभा चुनाव 2022: वाराणसी दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भारतीय कला के इन तीन पीठों में नवाया शीश

Thu, 03 Mar 2022 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

प्रियंका कबीरचौरा-स्थित विलक्षण संत कवि कबीर की मूलगादी में ठहरी हुई हैं। यहां कबीरमठ-स्थित कवि कबीर के पालनहार माता-पिता नीरू-नीमा की समाधि स्थल पर गईं। मशहूर कथक नर्तकी सितारा देवी के घर पर जाकर उनके पौत्र यशस्वी से मिलीं।

विज्ञापन
Up Election Congress General Secretary Priyanka Gandhi on Varanasi tour reached Banaras Gharana
कबीर चौरामठ पहुंची प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों वाराणसी के दौर पर हैं। सियासत के साथ-साथ वह वाराणसी के पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व को करीब से जानने में दिलचस्पी दिखा रहीं हैं। प्रियंका कबीरचौरा-स्थित विलक्षण संत कवि कबीर की मूलगादी में ठहरी हुई हैं। गुरुवार की सुबह-सुबह प्रियंका गांधी ने कबीरदास की मूलगादी में दर्शन किए। यहां के महंत ने कबीरदास की स्मृतियों को उनसे साझा किया। साथ ही प्रियंका गांधी ने भारतीय कला जगत की नामचीन हस्तियों व पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं के घर गईं।

विज्ञापन

बनारस घराने के तीन पीठों पर दी दस्तक

जानकारी के मुताबिक आज सुबह प्रियंका गांधी ने कबीरमठ-स्थित कवि कबीर के पालनहार माता-पिता नीरू-नीमा की समाधि स्थल पर गईं और मठ में स्थित कबीर के बचपन और उनके व्यवसाय से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को भी देखा। कबीरचौरा संगीत का वैश्विक केंद्र है। उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत की तीन प्रमुख विधाओं शास्त्रीय संगीत, कथक नृत्य और तबले की सिद्धपीठ भी है। कबीरचौरा की संकरी गलियों से होते हुए प्रियंका ने अपने चुनिंदा सहयोगियों के साथ गायन, वादन और नृत्य के तीनों अंगों के तीन प्रतिनिधि परिवारों तक पहुंचीं। पद्मविभूषण दिवंगत पंडित किशन महाराज के यशस्वी पुत्र पंडित पूरन महाराज और उनके शिष्यों और परिचितों से मिलीं और कुछ देर तक तबले के बोल सुनती रहीं। 

विज्ञापन

कथक नर्तकी सितारा देवी के घर जाकर परिजनों से मिलीं

इस दौरान प्रियंका गांधी मशहूर कथक नर्तकी सितारा देवी के घर जाकर उनके पौत्र यशस्वी कथक नर्तक विशाल कृष्ण और उनके परिवार से मिलीं। इसके बाद गलियों में उपस्थित बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। प्रसिद्ध संगीतकार पंडित बूंदी महाराज के घर पर भी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed