फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 varanasi samajwadi party Many contenders in on these assembly seats of akhilesh yadav will decide about ticket

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी की इन विधानसभा सीटों पर सपा में कई दावेदार, हाईकमान तय करेगा टिकट

Mon, 17 Jan 2022 02:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

बनारस में 8 विधानसभा सीटें हैं जिनमें वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी कैंट, रोहनिया, पिंडरा, अजगरा, सेवापुरी और शिवपुर विधानसभा शामिल है। अपना दल कमेरावादी और सुभासपा गठबंधन के बाद कौन-कौन सी सीटें सपा के खाते में जाएंगी। 

विज्ञापन
UP election 2022 varanasi samajwadi party Many contenders in on these assembly seats of akhilesh yadav  will decide about ticket
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म और अध्यात्म का नगरी वाराणसी में इन दिनों चुनावी मौसम गर्म है। समाजवादी पार्टी नेताओं की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी हाईकमान वाराणसी में विधानसभावार टिकट तय करेगी। पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष, जिले और महानगर के पदाधिकारियों से फीडबैक मांगा था।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि समीकरणों और फीडबैक के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। अपना दल कमेरावादी और सुभासपा से गठबंधन के बाद कौन-कौन सी विधानसभा की सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी। यह अभी तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि पिछले दिनों जो आवेदन आए थे। इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। पार्टी हाईकमान को टिकट तय करना है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, संगठन उसके लिए जी जान से लड़ेगा। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि महानगर के तीन विधानसभा में उत्तरी, दक्षिणी, कैंट में कई दावेदार हैं। अब जब टिकट की घोषणा होगी, तभी कुछ कहा जा सकता है।
पढ़ेंः वाराणसी में 'आप' ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सभी के बारे में

वाराणसी में अंतिम चरण में मतदान

सपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र पटेल ने कहा कि वाराणसी में अंतिम चरण में मतदान होना है। यहां का टिकट अंतिम में ही फाइनल होगा। पार्टी हाईकमान जिसको टिकट देगी, हम लोग उसे मिलकर लड़ाएंगे। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पार्टी के पास हर विधानसभा की रिपोर्ट है। पार्टी हाईकमान ही टिकट तय करेगी। यहां अंतिम चरण में मतदान होने से नामांकन से पहले टिकट की घोषणा होगी।

वाराणसी पर राजनीतिक दलों का जोर ज्यादा

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से इस पर राजनीतिक दलों का जोर ज्यादा है। यही वजह है कि सोच समझकर प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। अब तक कांग्रेस ने दो जबकि आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। लोगों की निगाहें भाजपा और सपा पर टिकी है। 
 

वाराणसी के सभी सीटों की ताजा स्थिति

बनारस में 8 विधानसभा सीटें हैं जिनमें वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी कैंट, रोहनिया, पिंडरा, अजगरा, सेवापुरी और शिवपुर विधानसभा शामिल है। वर्तमान में बनारस की 8 सीटों में से छह सीटें भाजपा के पास है, जबकि दो अन्य सीट भी भाजपा के ही पाले में शामिल थी। 

जिनमें अजगरा सीट उस वक्त गठबंधन में रही सुभासपा के कैलाशनाथ सोनकर को जीत के बाद मिली थी। जबकि सेवापुरी विधानसभा सीट अपना दल (एस) के प्रत्याशी नील रतन पटेल ने जीती थी। इस बार सुभासपा का गठबंधन सपा के साथ है। 
पढ़ेंः रविदास जयंती पर पंजाब के लाखों मतदाता बनारस में होंगे, सीएम चन्नी ने किया चुनाव टालने का अनुरोध

सपा में भाजपा एवं कांग्रेस के नेता शामिल

 फूलपुर निवासी ब्लाक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कांग्रेस और नेत्र चिकित्सक डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने भाजपा छोड़कर शामिल हो गए। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा की मौजूदगी में दोनों को सदस्यता ग्रहण की।

रचित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत 
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने रोहनिया निवासी रचित गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है। मनोनयन पर रचित गुप्ता ने कहा कि पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed