{"_id":"61e45fdbb20b0b339a7a4bf6","slug":"up-election-2022-aap-candidate-list-varanasi-four-assembly-seats-know-about-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में 'आप' ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सभी के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में 'आप' ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सभी के बारे में
Sun, 16 Jan 2022 11:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:41 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी (आप) ने 150 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। इसके तहत वाराणसी की चार सीटों पर 'आप' प्रत्याशी का नाम तय हो गया। बाकी चार पर अभी फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
वाराणसी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से इस पर राजनीतिक दलों का जोर ज्यादा है। यही वजह है कि सोच समझकर प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसमें चार विधानसभा की घोषणा तो हो गई है लेकिन बाकी चार पर अभी फैसला होना बाकी है। इसमें शहर दक्षिणी, पिंडरा, रोहनिया और शहर उत्तरी विधानसभा शामिल हैं। जिन चार प्रत्याशियों के नाम तय हुए हैं, उसमें अधिवक्ता, पार्षद और डॉक्टर शामिल है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने 150 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। यूपी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी दक्षिणी से अजीत सिंह, उत्तरी से डॉ. आशीष जायसवाल, पिंडरा से एडवोकेट अमर सिंह और रोहनियां से पल्लवी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। मुकेश सिंह ने बताया कि बाकी चार विधानसभा के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः रविदास जयंती पर पंजाब के लाखों मतदाता बनारस में होंगे, सीएम चन्नी ने किया चुनाव टालने का अनुरोध
पार्षद के रूप में अजीत कर रहे हैं जन सेवा
शहर दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित अजीत सिंह राजमंदिर के रहने वाले हैं। वह दो बार से निर्दलीय पार्षद के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। अजीत सिंह का कहना है कि विरासत में मिली समाज सेवा को निर्दलीय पार्षद के रूप में आगे बढ़ा रहा था। तीन माह पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ाव हुआ है। जन सेवा का ही पार्टी ने बड़ा इनाम दिया है। पिंडरा विधानसभा के 90 वार्डों के राममंदिर वार्ड में बेहतर कार्य को देखते हुए पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।
अन्ना के आंदोलन से ही 'आप' से पल्लवी का जुड़ाव
कंदवा की रहने वाली पल्लवी वर्मा अन्ना आंदोलन के बाद से ही पार्टी से जुड़ी हैं। इनको आप ने रोहनिया विधानसभा से उतारने का निर्णय लिया है। वह पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्य और रोहनिया विधानसभा की प्रभारी भी रही है।
जनसेवा करने का मिला बड़ा इनाम
घमहापुर, कुआरबाजार निवासी अमर सिंह पटेल एक अधिवक्ता है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने पिंडरा विधानसभा से टिकट देकर उनके द्वारा की गई जनसेवा का बड़ा इनाम दिया है। पार्टी की उम्मीदों पर पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
हृदय रोग विशेषज्ञ हैं आशीष जायसवाल
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमबीबीएस करने के बाद एसजीपीजीआई में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल मूल रूप से छोटालालपुर पांडेयपुर के रहने वाले हैं। डॉ. आशीष का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर ही छह महीने पहले पार्टी का दामन थामा था। चिकित्सकीय ज्ञान से समाज सेवा की बदौलत शहर उत्तरी विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।