फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 Uma Bharti varanasi visit target samajwadi party bsp govt akhilesh yadav mayawati on casteism nd parivarvad

उमा भारती का सपा-बसपा पर निशाना: वाराणसी में बोलीं- अखिलेश और मायावती की सरकारों में खूब हुआ जातिवाद परिवारवाद

Sun, 09 Jan 2022 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jan 2022 10:05 PM IST
सार

वाराणसी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  उमा भारती ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव- मायावती के सरकारों में खूब जातिवाद हुआ। 

विज्ञापन
up election 2022 Uma Bharti varanasi visit target samajwadi party bsp govt akhilesh yadav mayawati on casteism nd parivarvad
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार को वाराणसी पहुंची। सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल पर उमा भारती ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि प्रदेश ने जातिवाद को भुगता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव- मायावती के सरकारों में खूब जातिवाद हुआ।

विज्ञापन


इन्होंने इतना परिवारवाद किया कि उनकी अपनी जाति के लोग नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की सबसे बड़ी भूल जातिवाद और परिवारवाद करके की। उन्होंने संप्रदायवाद फैलाया। कानून व्यवस्था कंट्रोल नहीं किया। भ्रष्टाचार किया। इस कारण से लोग यूपी में सपा की सरकार नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


लोगों में डर पैदा करने वाले खुद डर रहे
अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है। लोगों में डर पैदा करने वाले खुद डर रहे हैं कि कहीं फिर सपना सच न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा

अब लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल का सुखद सपना देख रहे हैं। समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली के बारे में कहा कि यह उनके और चुनाव आयोग के बीच का मामला है। 

जावेद हबीब मसले पर बोलीं- हर महिला का होना चाहिए सम्मान

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के महिला के सिर पर थूकने के विवाद पर उमा भारती ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानती। इन विवादों में नहीं पड़ना है। महिला तो महिला होती हैं, उसमें हिंदू और मुस्लिम कुछ नहीं होता, हर महिला का सम्मान होना चाहिए। 
पढ़ेंः विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- सपा, कांग्रेस, बसपा पार्टी नहीं राजनीतिक बैंड, ओपी राजभर पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed