फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Up election 2022 Shock to Congress Former MLA Lalitesh Pati Tripathi announced resign from congress party in aurangabad house varanasi said i was hurt by neglect of old Congressmen

कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने की पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोले- पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा से आहत होकर लिया फैसला

Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

पूर्वांचल में कांग्रेस की धुरी रहे वाराणसी के औरंगाबाद हाउस से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। चुनावी आहट के बीच यूपी कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Up election 2022 Shock to Congress Former MLA Lalitesh Pati Tripathi announced resign from congress party in aurangabad house varanasi said i was hurt by neglect of  old Congressmen
औरंगाबाद हाउस में मीडिया से बात करते ललितेश पति त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी आहट के बीच यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दो-तीन दिन पहले उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मड़िहान (मिर्जापुर) के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। वाराणसी के औरंगाबाद हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा से आहत होकर ये फैसला लेना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थीं और उनको दुरुस्त करने के लिए हम लोग प्रयासरत थे। स्थितियों में सुधार नहीं हुआ इसलिए मैंने पहले पद और अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  
विज्ञापन


अभी आगे का रास्ता क्या होगा इस पर कोई चर्चा नहीं
पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाने के सवाल पर ललितेश ने कहा कि अभी आगे का रास्ता क्या होगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अपने समर्थकों  के साथ बैठक करने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगे जाने का रास्ता उन्हीं लोगों के माध्यम से तय किया जाएगा। ललितेश के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। वहीं पूर्वांचल में भी कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः बाबा विश्वनाथ का पुराना स्वरूप नहीं लौटा तो आत्महत्या कर लूंगा- पूर्व महंत कुलपति तिवारी

सियासी महकमे में बड़ा उथलपुथल

ट्विटर पर यूपी के जिस नेता ललितेश पति त्रिपाठी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी व इंडिया कांग्रेस और विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह फॉलो करते हैं, उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। पूर्वांचल में कांग्रेस की धुरी रहे औरंगाबाद हाउस से निकली इस खबर से सियासी महकमे में बड़ा उथलपुथल होने की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ेंः लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को भी पीटकर मार डाला

कांग्रेस के लिए ललितेश पति त्रिपाठी का साथ छोड़ना दशकों से जमी पूर्वांचल में पार्टी की जमीन खिसकना माना जा रहा है। वर्ष 2017 में चुनाव हारने के बाद से ही युवा ब्राह्मण चेहरा बने ललितेश लंबे समय से पूर्वांचल की राजनीति में खुद को अकेला महसूस कर रहे थे। मुश्किलों से घिरे ललितेश पर अब सियासतदां की नजरें टिकी हुई हैं।

चुनाव हारने के बाद ही अलग-थलग से पड़ गए थे ललितेश

प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी का सपना संजोएं पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश चुनाव हारने के बाद ही अलग-थलग से पड़ गए थे। पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी तो सौंपी लेकिन शायद यह उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के अनुरूप नहीं था।

नक्सली क्षेत्र होने के बावजूद ललितेश ने मड़िहान से 2012 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। युवाओं के चहेते और पूर्वांचल में बड़ा चेहरा होने के बावजूद पार्टी की ओर से ललितेश को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।
 

गांधी परिवार से राजनीतिक ही नहीं पारिवारिक हैं रिश्ते

पं. कमलापति त्रिपाठी के परिवार से गांधी परिवार का राजनीतिक ही नहीं पारिवारिक रिश्ता भी जुड़ा हुआ है। इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी के सबसे करीबी पं. कमलापति का घराना रहा है। तमाम विरोधों के बावजूद चाहे इंदिरा गांधी रही हों या राजीव गांधी अथवा सोनिया गांधी तीनों के कार्यकाल में न कभी पं. कमलापति को नकारा गया न लोकपति त्रिपाठी को न राजेश पति त्रिपाठी को।

इंदिरा गांधी ने तो पं. कमलापति त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष तक बनाया। राजीव गांधी के खिलाफ पंडित जी ने कई बार खुले पत्र जारी किए। बावजूद इसके इस परिवार को किसी ने कभी नकारा नहीं।
अब कांग्रेस में चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। वाराणसी और मिर्जापुर में कांग्रेस समर्थक इस खबर से सकते में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed