फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Seventh phase of nomination start candidate is not clear in many vidhan sabha of Varanasi

UP Chunav 2022: सातवें चरण का नामांकन आज से, वाराणसी के कई विधानसभाओं में तस्वीर साफ नहीं

Thu, 10 Feb 2022 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 11:35 AM IST
सार

वाराणसी में सातवें चरण में चुनाव है। आज से नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा, सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Seventh phase of nomination start candidate is not clear in many vidhan sabha of Varanasi
भाजपा, सपा और बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी में नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। वारणसी के कई विधानसभाओं में सियासी दलों ने बुधवार तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा ने छह, कांग्रेस ने दो और सपा गठबंधन से छह सीटों की घोषणा हुई है।

विज्ञापन


पिंडरा विधानसभा में भाजपा की ओर से विधायक डॉ. अवधेश सिंह, कांग्रेस से अजय राय, सपा गठबंधन में अपना दल (क) से राजेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है। बसपा सहित अन्य दलों ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं है। अजगरा से भाजपा ने टी राम के नाम की घोषणा की है, जबकि सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के चेहरे का इंतजार है।
विज्ञापन


शिवपुर से भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर प्रत्याशी हैं, सपा गठबंधन में सुभासपा के अरविंद राजभर मैदान में है। कांग्रेस और बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। रोहनिया में कांग्रेस से राजेश्वर पटेल और सपा गठबंधन से अपना दल (क) के अभय पटेल प्रत्याशी घोषित हैं। भाजपा और बसपा के चेहरे का इंतजार है। उ

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट सीट से सिर्फ भाजपा ने उतारा प्रत्याशी

उत्तरी में भाजपा के रविंद्र जायसवाल के सामने किसी दल ने अपना प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं किया है। दक्षिणी में भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी, सपा से किशन दीक्षित मैदान में हैं। कांग्रेस और बसपा में मंथन जारी है। कैंट में भाजपा से सौरभ श्रीवास्तव हैं और बाकी दलों की सूची बाकी है। सेवापुरी में सपा से सुरेंद्र पटेल प्रत्याशी हैं और किसी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed