फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 priyanka gandhi visit varanasi rally in rohaniya on 9 october with many congress leader start pratigya yatra

यूपी चुनाव 2022: नौ अक्तूबर को वाराणसी आएंगी प्रियंका गांधी, रोहनिया में करेंगी महारैली, पितृपक्ष के कारण स्थगित हुआ दो अक्तूबर का कार्यक्रम

Sat, 25 Sep 2021 12:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Sep 2021 12:07 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नौ अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया में महारैली को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगी। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने इस संबंध में नेताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
up election 2022 priyanka gandhi visit varanasi rally in rohaniya on 9 october with many congress leader start pratigya yatra
दो अक्तूबर को बनारस में रैली करेंगी प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकेंगी। नौ अक्तूबर को रोहनिया में महारैली को संबोधित चुनावी शंखनाद करेंगी।  इससे पहले प्रियंका का कार्यक्रम दो अक्तूबर को प्रस्तावित था, पितृ पक्ष के कारण कार्यक्रम की तिथि को बदलकर नौ अक्तूबर की गई।

विज्ञापन


उक्त जानकारी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दी। विधानसभा चुनाव के  लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है। बनारस के राजनीतिक अखाड़े में घमासान तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। 
विज्ञापन


महानगर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी  ने कहा कि आगामी नौ अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज में बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसे संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से इस्तीफा: सौ सालों का नाता चौथी पीढ़ी तक पहुंचकर खत्म, प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे से ठीक पहले छोड़ी पार्टी

महारैली में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी  ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा सात अक्तूबर से वाराणसी से शुरू होगी। जो पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। कहा कि इस बार हम सभी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ज़मीन स्तर और बूथ लेवल तक संगठन का निर्माण कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

नेताओं के सौंपी रैली के संबंध में जिम्मेदारी

up election 2022 priyanka gandhi visit varanasi rally in rohaniya on 9 october with many congress leader start pratigya yatra
महानगर पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया।

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि रैली की तारीख में पितृपक्ष के कारण बदलाव किया गया है। पहले यह रैली दो अक्तूबर को होने वाली थी, लेकिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान नेताओं ने पितृपक्ष होने की बात रखी। सभी की सहमति पर शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद रैली की तारीख को नवरात्र की तृतीया के दिन रखा गया है।

राजेश तिवारी ने कहा कि अभी तक हम लोगों ने 8134 न्याय पंचायतों में 58 हज़ार ग्राम सभाओं में अपना संगठन बनाया है। प्रदेश के सभी सवा लाख पोलिंग बूथ पर भी संगठन तैयार किया है। उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही कि चुनाव के दौरान कैसे पार्टी के पक्ष में जनाधार बनाना है। राजेश तिवारी ने शुक्रवार को महानगर पार्टी कार्यालय मैदागिन पर महानगर, जिला और शहर कमेटी के अलावा कांग्रेस की सभी इकाइयों की प्रियंका गांधी की रैली के संबंध उनकी जिम्मेदारी सौंपी।

कांग्रेस नेता बोले- ललितेशपति त्रिपाठी का जनाधार खत्म

पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के इस्तीफे के सवाल पर राजेश तिवारी ने कहा कि किसका क्या जनाधार है ये पार्टी में रहते समय पता चलता है। पार्टी से इस्तीफे के साथ ही साथ उसका जनाधार भी खत्म हो जाता है। रही बात लोगों कि तो लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ते हैं किसी इंसान से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed