फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up election 2022 Politics on broom Congress react on CM Yogi statement Ajay kumar Lallu said Chief Minister insulted women and Dalits

झाड़ू पर सियासत: सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, अजय लल्लू बोले- मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं-दलितों का अपमान

Sat, 09 Oct 2021 02:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 02:55 PM IST
सार

बनारस के कैंट स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा की धुलाई कर पूजा-अर्चना के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला विरोधी हैं, दलित विरोधी हैं, सफाईकर्मी विरोधी हैं। 

विज्ञापन
Up election 2022 Politics on broom Congress react on CM Yogi statement Ajay kumar Lallu said  Chief Minister insulted women and Dalits
अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेसी भड़क गए हैं। वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान से महिलाओं और दलितों का अपमान किया है।

विज्ञापन


बनारस के कैंट स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा की धुलाई कर पूजा-अर्चना के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला विरोधी हैं,  दलित विरोधी हैं, सफाईकर्मी विरोधी हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रियंका गांधी सफाई करने के ही लायक हैं। उनका यह बयान शर्मनाक है। इस बयान से उन्होंने रोजाना अपने घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली माताओं-बहनों के साथ ही गांवों-शहरों में सार्वजनिक स्थान पर सफाई करने वाले दलित भाइयों का अपमान किया है। उत्तर प्रदेश की जनता इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन


हमारे सफाईकर्मियों के त्याग को कोई घमंडी सत्ताधीश नहीं समझ सकता। सरकार के इस घमंड को प्रदेश की महिलाएं और दलित समाज के लोग उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झाड़ू लगाकर यह प्रदर्शित करने का काम रही है कि हम इस काम को भी सम्मान और स्वाभिमान मानते हैं। सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हम इसी झाड़ू के सहारे इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में कल प्रिंयंका गांधी करेंगी रैली

बता दें कि 10 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किसान न्याय रैली करेंगी। पहले इसे प्रतिज्ञा रैली का नाम दिया गया था। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया। प्रियंका की  रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। रैली को भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed