फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 minister Anil Rajbhar lashed out at SBSP chief om prakash rajbhar over mau rally and mukhtar ansari meeting

यूपी चुनाव 2022: सुभासपा प्रमुख पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, कहा- बांदा जेल में मऊ रैली का हिसाब देने गए थे ओमप्रकाश राजभर

Wed, 03 Nov 2021 01:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 01:41 PM IST
सार

वाराणसी के सर्किट हाउस में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री अनिल राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर खूब बरसे। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात और मऊ रैली को लेकर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022 minister Anil Rajbhar lashed out at SBSP chief om prakash rajbhar over mau rally and mukhtar ansari meeting
यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकत पर यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि बांदा जेल में मऊ रैली का हिसाब-किताब देने के लिए ओमप्रकाश राजभर गए थे।

विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में  प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री अनिल राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर खूब बरसे। उन्होंने सुभासपा प्रमुख को एक नया नाम (असलम राजभर) दिया। कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के बाद ओमप्रकाश राजभर  का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन


यह साबित हो गया है कि जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया के दम पर सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता सबकुछ समझती है। वे लोग कभी भी समाज का भला नहीं कर सकते। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के जाल में फंसकर सुभासपा के मुखिया जेल में बंद माफिया की दलाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सह प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर  ने कहा कि मऊ में सुभासपा की रैली माफियाओं और सपा द्वारा प्रायोजित किया गया था। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से वह मिलने नहीं बल्कि रैली का हिसाब किताब देने गए थे। इस रैली में राजभर समाज को गुमराह और अपमानित किया गया। आरोप लगाया कि रैली में राजभर समाज को शराबी कह कर अपमानित किया गया और अखिलेश यादव ताली बजा रहे थे। राजभर समाज  इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगा।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे अमित शाह: पूर्वांचल के विधायकों और पदाधिकारियों की लेंगे 'क्लास', कई मंत्री भी होंगे मौजूद

मऊ में होगी भाजपा की महारैली

उन्होंने बताया कि कि अगले माह दिसंबर में मऊ में भाजपा की तरफ से राजभर समाज की असली रैली की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। रैली में ओमप्रकाश राजभर को बेनकाब किया जाएगा।  सपा और सुभासपा को करारा जवाब दिया जाएगा।
पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed