up chunav 2022: भाजपा प्रत्याशी नीलरतन पर गैंगस्टर का मुकदमा, पांच सालों में अचल संपत्ति में हुई बढ़ोतरी
भाजपा प्रत्याशी नीलरतन सिंह पटेल के पास नगद 74,570 और पत्नी के पास 83,662 रुपये हैं। पांच साल पहले भी पति-पत्नी के पास इतनी ही नगदी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी के सेवापुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलरतन सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया। शपथ पत्र के अनुसार, इन पर दो मामले दर्ज हैं। एक धरना और एक गैंगेस्टर का मामला है। इनके पास 99 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पिछली बार अचल संपत्ति 77 लाख 50 हजार रुपये घोषित की थी।
पत्नी के पास 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी। इनकी चल संपत्ति 14 लाख 96 हजार 278 रुपये है। पत्नी की चल संपत्ति 45 लाख 96 हजार 27 रुपये है। पिछली बार चल संपत्ति 14 लाख 876 रुपये थी। पत्नी की चल संपत्ति 18 लाख 98 हजार 77 रुपये थी।
इस बार नीलरतन के पास नगद 74,570 और पत्नी के पास 83,662 रुपये हैं। पांच साल पहले भी पति और पत्नी के पास इतनी ही नगदी थी। इनके पास जेवरात नहीं है। पत्नी के पास 8.60 लाख रुपये का सोना और 28 हजार रुपये की चांदी है। पिछली बार पत्नी के पास इतने ही मूल्य के जेवर थे।
धर्मेंद्र दीनू पर दस मुकदमे, करोड़ों के मालिक
रोहनिया विधानसभा से धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीनू ने नामांकन किया है। इन पर धोखाधड़ी, प्राणघातक हमला, हत्या की साजिश, साइबर क्राइम समेत 10 मामले लंबित हैं। इनके पास एक पिस्टल, दो नाली बंदूक है। तीन लाख रुपये नगद जबकि पत्नी के पास साढ़े तीन लाख रुपये है। इनके पास तीन गाड़ी है। 4.5 लाख रुपये का सोना है।
पत्नी के पास 16 लाख रुपये का सोना है। इनके पास एक करोड़ 10 लाख 48 हजार 119 रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 54 लाख 70 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास 15 करोड़ 23 लाख 69 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 1 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।
कहीं प्रत्याशी तो कहीं पत्नी के पास नहीं है अचल संपत्ति
वाराणसी में नामांकन के अंतिम दिन दाखिल पर्चे के अनुसार, किसी प्रत्याशी तो किसी की पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है। उत्तरी विधानसभा से गुलेराना तबस्सुम के पास 26 लाख 20 हजार रुपये की चल संपत्ति है। पति के पास 74 हजार 913 रुपये की चल संपत्ति है। 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पति के पास 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
अजगरा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमा देवी के पास 14 लाख 55 हजार रुपये की चल संपत्ति है। पति की 23 लाख 49 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास अचल संपत्ति नहीं है। 25 लाख रुपये पति की अचल संपत्ति है। इसी प्रकार अजगरा से आशा देवी की चल संपत्ति 12 लाख 55 हजार रुपये है। पति के पास पांच हजार रुपये है। अचल संपत्ति 10 लाख रुपये है।
अभय पटेल के पास दो लाख रुपये नगद
रोहनिया से अपना दल कमेरावादी और सपा गठबंधन से अभय पटेल ने नामांकन किया। इनके पास दो लाख रुपये नगद है। पत्नी के पास दो लाख रुपये है। इनकी चल संपत्ति 22 लाख 34 हजार रुपये है। पत्नी की चल संपत्ति 9 लाख 87 हजार रुपये है। 32 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है। रोहनिया से अपना दल एस और भाजपा गठबंधन से सुनील पटेल ने नामांकन किया है। इनके पास चल संपत्ति 28 लाख रुपये है और पत्नी की 5.90 लाख रुपये है। दोनों के पास अचल संपत्ति नहीं है।