फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 congress priyanka gandhi will start election campaign in purvanchal from pm modi constituency varanasi rally on 2 october

यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी फूंकेंगी पूर्वांचल में चुनावी बिगुल, दो अक्तूबर को जनसभा

Mon, 20 Sep 2021 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 10:17 PM IST
सार

 विधानसभा चुनाव के  लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है। बनारस के राजनीतिक अखाड़े में घमासान तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। 

विज्ञापन
UP election 2022 congress priyanka gandhi will start election campaign in purvanchal from pm modi constituency varanasi rally on 2 october
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकेंगी। दो अक्तूबर को वाराणसी में होने वाली जनसभा के जरिए प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लेंगी। यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के  लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है। बनारस के राजनीतिक अखाड़े में घमासान तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। राष्ट्रीय महासचिव की प्रस्तावित जनसभा में पार्टी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रस्तावित जनसभा के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जगह की तलाश भी की जा रही है। हालांकि अभी जनसभा कहां होगी, रोड शो का रूट क्या होगा इस पर विचार विमर्श चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में कांग्रेस को झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, मुश्किलों से घिरे पूर्व सीएम का बेटा तलाश रहा सियासी जमीन

आम लोगों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका अपने इस प्रस्तावित दौरे में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक विधानसभा में जाकर आम लोगों से मुलाकात भी करेंगी। जनसभा और रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर बैठकें भी कर रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में अकेले लड़ेगी चुनाव

रविवार को कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पराड़कर भवन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस दो चुनाव हारने के बाद भी अपना जनाधार नहीं खोई है और हम जनता के बीच जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हम प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। इसलिए मैं प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। कहा कि चुनाव में जनता शीघ्र ही नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वाले लोगों को घर बैठाएगी, क्योंकि अब जनता ऐसी नफरती ताकतों से ऊब चुकी है।  जनता सत्ता के तानाशाही अंदाज, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और गुंडाराज से मुक्ति चाहती है। 

राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा पर भाजपा के सवाल उठाने पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या इस देश में किसी पार्टी ने यह माना है कि धर्म सिर्फ उनका है। बाकी किसी और का धर्म नहीं है। रामराज और निजामे मुस्तफा में कोई अंतर नहीं है। दोनों मानवता की कल्पना है। भारत तो ऐसा देश हैं जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलकर रहते हैं। 

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर क्या बोले कांग्रेस नेता

पंजाब के सीएम और ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफे पर खुर्शीद ने कहा कि यह घरेलू मामला है। हम लोग इसको सुलझा लेंगे। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर कहा कि कैप्टन साहब को जो कहना था उन्होंने कह दिया है। इस बात का संज्ञान हमारा नेतृत्व लेगा। हमको गंभीरता के साथ राजनीति करनी है और आपस की बातों को लेकर कुछ नहीं कहना है।
पढ़ेंः वाहनों के बोझ से चरमराई यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे राहगीर, प्रशासन बेखबर

हम लोग इसी प्रयास में हैं कि आपस में कहीं फूट नहीं पैदा होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के परपोते ललितेशपति त्रिपाठी ने पार्टी नहीं छोड़ी है। उन्होंने केवल अपने पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी नेतृत्व उनसे बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed