{"_id":"6aded9c448c6c415af0222fa","slug":"pm-modi-said-that-kashi-received-new-garment-factory-and-its-strength-lies-in-our-mothers-and-sisters-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौगात: काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें; पीएम मोदी ने महिलाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें; पीएम मोदी ने महिलाओं से किया संवाद
Mon, 26 Oct 2026 10:10 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:10 AM IST
सार
वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यहां काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। पीएम ने महिलाओं से पूछा काम करके कैसा लग रहा है। महिलाएं बोलीं आर्थिक रूप से मजबूत बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : प्रशासन
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरविंद टेक्सटाइल्स मिल में काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि कंपनी में काम करके उन्हें कैसा लग रहा है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत को उत्साहजनक अनुभव बताते हुए कहा कि यहां काम करने से वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं सशक्तीकरण की ओर बढ़ रही हैं और इससे देश और मजबूत होगा। काशी को कपड़े की नई मॉडर्न फैक्टरी मिल गई है। इसकी ताकत हमारी माताएं-बहनें हैं।
विज्ञापन
महिलाओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश और मजबूत होगा। एक महिला ने पूछा कि आप हमारी उम्र में थे तो आपका सपना क्या था। इस पर पीएम ने कहा कि मेरे सपने, आप लोगों की सेवा करना और वही सेवा करके जी रहा हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
सुल्तानपुर की सविता दुबे ने कहा कि कंपनी में काम करने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। यहां रोजगार के साथ कंपनी की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को समझने का अवसर भी मिल रहा है। पीएम को सामने से पहली बार इतनी नजदीक से देखा। उषा देवी, कछवा बाजार, मिर्जापुर की ऊषा दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करके खुशी हुई।
उन्होंने पूछा कैसा लग रहा है तो मैंने बताया कि माहौल अच्छा है। रेखा विश्वकर्मा, जंसा वाराणसी की रेखा विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर और उनसे बातचीत करके उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर खुशबू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का अनुभव खुशी देने वाला रहा। कभी सोचा नहीं था इतने नजदीक से देखूंगी।
इसे भी पढ़ें; शौर्य का शो: महादेव की काशी में 20 लाख लोगों ने देखा एयर शो, तीन दिन में 37 लाख लोग पहुंचे; पीएम भी हुए शामिल
सोनभद्र की शीला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री से साक्षात मुलाकात करके हम सभी गदगद और उत्साहित हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।