फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in varanasi police conditions failure in city full day road jam ambulances and school vans stuck

जाम से कराह उठा बनारस: वाहनों के बोझ से चरमराई यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे राहगीर, प्रशासन बेखबर

Mon, 20 Sep 2021 07:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 07:20 PM IST
सार

बनारस वासियों के लिए जाम की समस्या नासूर बन गई है। शहर के अधिकतर इलाकों में तो जाम जैसे नियति बन गई है। यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर लाख कवायद की जा रही है लेकिन फिर भी जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा। 

विज्ञापन
traffic jam in varanasi police conditions failure in city full day road jam ambulances and school vans stuck
वाराणसी के विभिन्न चौराहों पर रहा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण वाराणसी शहर के लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक जाम रहने से लोग परेशान रहे। जाम में फंसे लोगों का सब्र टूटा तो ट्वीट कर पुलिस से जाम हटाने की गुहार लगाई। यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर लाख कवायद की जा रही है लेकिन फिर भी जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहे से लेकर ककरमत्ता तक जाम की जकड़न में लोग फंसकर हांफ गए। वाहनों के पहिए मानो थम गए थे। राहगीरों को मिनटों का सफर घंटेभर से अधिक समय में तय करना पड़ा। जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस को कोसते रहे। लंका-सुंदरपुर मार्ग पर एक साथ तीन से चार एंबुलेंस भी फंस रही।
विज्ञापन


जिन्हें निकलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लहरतारा चौराहे के पास बीएलडब्लू मार्ग पर फ्लाईओवर की खोदाई को लेकर खोद गए गड्ढ़े में ट्रक के फंसने से सुबह के समय जाम ही जाम रहा। उधर, पितृ पक्ष शुरू होने के बाद तर्पण को आए बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों के चलते गंगा किनारे के इलाकों में जाम जैसी स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी फूंकेंगी पूर्वांचल में चुनावी बिगुल, दो अक्तूबर को जनसभा

ये है जाम का बड़ा कारण

traffic jam in varanasi police conditions failure in city full day road jam ambulances and school vans stuck
एंबुलेंस और स्कूली वाहनों के पहिए थमे - फोटो : अमर उजाला
राजघाट से भदऊ चुंगी मार्ग पर ही बड़ी बसों को खड़ा कराया गया, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें लोगों को उठानी पड़ी। यातायात पुलिस की ओर से चौराहे पर लगाए गए सिग्नल लाइट और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चलते आए दिन लोगों को जाम की समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। वाराणसी शहर के अधिकतर इलाकों में तो जाम जैसे नियति बन गई है। कमिश्नरेट के काशी और वरुणा जोन में जाम के निपटने के जितने भी उपाय हो रहे हैं सब फेल साबित हो रहे हैं।  

यातायात विभाग गंभीर नहीं

बता दें कि वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने की बात कही गई थी। इस पर कोई अमल होता नहीं दिखाई दे रहा है। राहगीरों का कहना है कि वाराणसी में आए दिन भीषण जाम लगते रहते हैं, समस्या के निदान के लिए यातायात विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed